
SUPER DANCER के सामने 'कुंडली भाग्य' और 'तुझसे है राब्ता' की चमक पड़ी फीकी, TRP List में बड़ा फेरबदल
Box Office पर जहां एक तरफ फिल्मों के बीच रेस लगी पड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ टीवी की दुनिया भी इससे अछूती नहीं है। टीवी इंडस्ट्री में हर हफ्ते BARC (Broadcast Audience Research Council) की TRP Rating आती है जिसमें ये पता चलता है कि पिछला हफ्ता कौन सा शो टॉप पर रहा और कौन से शो को दर्शकों ने नापंसद किया।
हालिया रिलीज हुई BARC Rating में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने बाजी मारी। जब से यह शो ऑनएयर हुआ है यह दूसरे शोज को छोड़ बुंलिदियों पर सवार है। वहीं दूसरे पायदन पर 'नागिन 3' तीसरें स्थान पर 'द कपिल शर्मा शो', चौथे स्थान पर 'सुपर डांसर 3' और पांचवे स्थान पर 'तुझसे है राब्ता' काबिज है।
देखिए पूरी लिस्ट
1- खतरों के खिलाड़ी 9
2- नागिन 3
3- द कपिल शर्मा शो
4- सुपर डांसर 3
5- तुझसे है राब्ता
6- ये रिश्ता क्या कहलाता है
7-कुंडली भाग्य
8-तारक मेहता का उल्टा चश्मा
9- डांस प्लस 4
10- कुमकुम भाग्य
इस लिस्ट में हुई बड़ी हेरफेर के बारे में बात करें तो 'सुपर डांसर 3' उछाल मारते हुए चौथे पायदान पर आ चुका है तो वहीं 'कुंडली भाग्य पांचवे' स्थान से खिसक कर सातवें स्थान पर आ गया है।
View this post on InstagramA post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Published on:
16 Feb 2019 01:45 pm
