14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nitanshi Goel: ‘लापता लेडीज’ की ‘फूल’ के साथ डायरेक्टर किया बुरा व्यवहार, बोलीं- मैं उनको पसंद नहीं थी… 

Nitanshi Goel: ‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी गोयल उर्फ फूल ने चौकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसी टीवी डायरेक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की थी। सेट पर डायरेक्टर की ऐसी हरकत देख नीतांशी की मां फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

May 15, 2024

Laapataa ladies fame nitanshi goel

‘लापता लेडीज’ की ‘फूल’

Nitanshi Goel: 'लापता लेडीज' बॉलीवुड की सबसे अच्छी फिल्मों में एक मानी जा रही है। इस साल मार्च में रिलीज हुई किरन राव की फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही फिल्म में 'फूल' का रोल निभाने वाली नितांशी गोयल की भी हर तरफ चर्चा होने लगी है। नितांशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआत के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कैसे उनकी मां उनके हर फैसले में साथ खड़ी रहती हैं।

'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल के साथ सेट पर हुई थी गाली-गलौज

मीडिया को दिए इंटरव्यू में नितांशी ने एक किस्सा सुनाया जहां एक टीवी सीरियल के सेट पर उनके साथ डायरेक्टर ने गलत बात की थी और उन्हें गाली-गलौज का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस दौरान उनकी मां भी सेट पर थीं और वो सेट पर ऐसा बरताव देखकर रोने लगीं थीं।
नितांशी ने अपने करियर के शुरुआत के दिनों को याद करते हुए बताया कि वो कुल नौ टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हर शो के डायरेक्टर का स्टाइल अलग था। इसके बाद, उन्होंने एक टीवी शो के सेट का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि वो एक किसी टीवी शो में काम कर रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस टीवी सीरियल पर किसी एक्ट्रेस को रिप्लेस किया था। ऐसे में जब वो सीरीयल के सेट पर पहुंचीं तो लोग बहुत ज्यादा वेलकमिंग नहीं थे।

नितांशी गोयल के साथ डायरेक्टर ने की थी बत्तमीजी

नितांशी ने आगे कहा कि उन्हें उस एक्ट्रेस के बारे में कुछ भी नहीं पता था जिन्हें उन्होंने रिप्लेस किया था। उन्होंने कहा, "मुझे याद है एक टीवी शो के डायरेक्टर को मैं पसंद नहीं थी और ये मेरी परफॉर्मेंस की वजह से नहीं था।" उन्होंने बताया कि वो एक दिन शूट कर रही थीं। उन्होंने अपना सीन अच्छे से किया लेकिन वो डायरेक्टर मॉनिटर पर बैठे-बैठे उनपर चल्लाने लगींं थीं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उनके लिए गलत शब्द इस्तेमाल किए। नितांशी ने आगे बताया कि उनकी मां मॉनिटर के पास ही बैठी थीं। मेरी मां को वो सुनकर अच्छा नहीं लगा। नितांशी ने कहा कि मेरी मां हर रोज उस सेट पर रोती थीं। उन्होंने बचपन में ही गाली-गलौज वाला सेट देख लिया था।