
sapna choudhary
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी Sapna Choudhary के डांस वीडियो यूपी, हरियाणा, राजस्थान और देशभर में खूब लोकप्रिय हैं। हर दिन उनका कोई ना कोई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। उनके डांस वीडियो ने दर्शकों के बीच गदर मचा रखा है। वहीं इस साल रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाने वाले रानू मंडल Ranu Mandal का एक सॉन्ग सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिल गया। सपना चौधरी सहित रानू मंडल के गानों को वर्ष 2019 में गूगल पर खूब सर्च किया गया है, लेकिन गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए गानों में एक राजस्थान गाने le photo le ने बाजी मार ली है।
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया राजस्थानी सॉन्ग
हाल ही वर्ष 2019 में गूगल पर सर्च किए सेलेब्स, गाने और मूवी की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में नीलू रंगीली, राजू रावल और महिंदर चौधरी का मारवाड़ी सॉन्ग 'ले फोटो ले' le photo le गूगल सर्च पर सबसे अधिक खोजे जाने वाला वाला इंडियन सॉन्ग है। 'ले फोटो ले' सॉन्ग सपना के डांस वीडियो और रानू मंडल के 'तेरी मेरी कहानी' को पछाड़कर नंबर वन रहा है। हालांकि, दूसरे नंबर पर रानू का सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' और तीसरे नंबर पर 'तेरी प्यारी दो अखियां' गाना है।
वायरल वीडियो ने रानू को दिलाया बॉलीवुड में चांस
पश्चिम बंगाल के राजघाट रेलवे स्टेशन पर गाने वाली रानू का सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि उन्हें बॉलीवुड में गाने का चांस मिल गया। रानू की आवाज को मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया ने पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी, हार्डी और हीर' में गाने का मौका दिया।
टीकटॉक के चलते लोकप्रिय हुआ 'तेरी मेरी अखियां'
गूगल सर्च पर तीसरे स्थान पर रहा सॉन्ग 'तेरी प्यारी प्यारी दो अखियां' सोशल प्लेटफॉर्म टिकटॉक चलते काफी लोकप्रिय हुआ। भिन्डा औजला, बॉबी लैल द्वारा गाया गया और रैपर सनी बॉय का यह गाना अपने कोरस और वीडियो के कारण हिट हो गया। इसके अलावा इस लिस्ट में 'कोका-कोला' और 'वास्ते' गाने को भी जगह मिली हैं। रानू मंडल के टॉप 5 में पहुंचने पर सब चौंक गए, लेकिन सपना का कोई भी गाना टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया। इतना नहीं इस लिस्ट में कोई भी बॉलीवुड सॉन्ग भी मारवाड़ी सॉन्ग 'ले फोटो ले' के सामने नहीं टिक पाया।
Updated on:
15 Dec 2019 06:04 pm
Published on:
15 Dec 2019 05:55 pm
