2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema-Sachin love story: उधर पाकिस्तान में मचा है बवाल, इधर भागकर आई सीमा बॉयफ्रेंड के साथ बना रही है Instagram पर Reels

भारत और पाकिस्तान में ही नहीं, दुनियाभर में सीमा और सचिन की लव स्टोरी की चर्चा है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सीमा हैदर के कई वीडियो और रील्स जमकर वायरल हो रहे हैं। तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
seema_haider_with_sachin_.jpg

भारत और पाकिस्तान में ही नहीं, दुनियाभर में इन दिनों सीमा और सचिन की लव स्टोरी (Seema Haider Rind Instagram Reels) की चर्चा है। चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर हिन्दुस्तानी प्रेमी के पास आई सीमा हैदर अखबार, टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई हुई है।

इंस्टाग्राम से यूट्यूब तक पर अब सीमा के वीडियो वायरल हो रहे हैं। नेपाल में सचिन के साथ रोमांस हो या हिंदी फिल्मों के गानों पर डांस, सीमा के रील्स खूब पसंद किए जा रहे हैं।

सीमा का दावा है कि वह चौथी कक्षा तक ही पढ़ी है और अपने प्यार के लिए उसने पाकिस्तान छोड़ दिया है। वही सीमा के कम पढ़े-लिखे होने का दावा लोगों के गले नहीं उतर रहा है। उसके रील्स देखकर सवाल उठाये जा रहे है कि क्या सीमा वास्तव में अपने इश्क के नाते भारत आई है या फिर उसे किसी साजिश के तहत भेजा गया है।

दूसरी तरफ भारत और हिन्दुओ को सीमा की वजह से धमकिया मिल रही है। पाकिस्तानी डाकू रानो शार ने अब भारत को धमकी दी है। उसने वीडियो जारी कर कहा है कि ‘हमारी अपील है। हम कबीले वाले हैं। हमारी लड़की इधर से गई है। पाकिस्तान से इंडिया गई है। दिल्ली में गई है। ये बात समझ लो। (Seema Haider Rind Instagram Reels) अगर हमारी लड़की को वापस नहीं किया तो जहां-जहां हिंदू मंदिर हैं, उन पर हमले करेंगे। इज्जत प्यारी है तो वापस कर दो। हम बलोच कौम के हैं।’