
Arjun
कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन में कई पुराने शो फिर से टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे 'रामायण' और 'महाभारत'। ये दोनों शो टीआरपी की दौड़ में आगे बने हुए हैं। शो के री—टेलिकास्ट होने की वजह से इनसे जुड़े पुराने किस्से भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो के सभी कलाकार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए, लेकिन अर्जुन सबसे लोकप्रिय हुए।
क्या आप जानते हैं कि महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता का असली नाम फिरोज खान है। महाभारत के बाद फिरोज खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ गई थी। इस शो से वे इतने जुड़ गए थे कि उन्होंने नाम बदलकर अर्जुन ही रख लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नाम बदलने की सलाह महाभारत के पटकथा और संवाद लेखक डॉ राही मासूम रजा ने दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ राही मासूम रजा ने फिरोज को कहा था कि उन्हें ये किरदार आत्मसात करने के लिए अपना नाम अर्जुन रख लेना चाहिए। इंडस्ट्री में इस नाम का कोई एक्टर भी नहीं है। एक्टर ने राही मासूम रजा की बात मानते हुए अपना नाम बदल लिया और उनके शानदार अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री का अर्जुन बना दिया।
Published on:
28 Apr 2020 12:44 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
