7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी शो महाकाली के दो एक्टर्स की सड़क हादसे में मौत

टीवी शो 'महाकाली' के दो एक्टर्स की सड़क हादसे में मौत...

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 20, 2017

Car Accident

Car Accident

कलर्स चैनल पर हाल ही में शुरू हुए शो 'महाकाली' के दो एक्टर्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर शहर में हुई। दुर्घटना में मारे गए दोनों एक्टर गगन कंग (38) और अरिजित लवानिया (30) सीरियल में देवराज इंद्र और नंदी के रोल निभा रहे थे। कार एक्सीडेंट में मारे गगन कंग की मां भी अस्वस्थ्य है।


मुंबई के निकट पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद उच्च राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में इन दो अभिनेताओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मनोर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गगन कंग (38) और अरिजित लवानिया (30) की मौत हो गई। तीसरे पीड़ित की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

ये दोनों कलाकार उमरगांव से शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस लौट रहे थे। इन दोनों कलाकारों के अलावा कार में मौजूद एक और शख्स की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार गगन कंग ही चला रहे थे। सूत्रों के मुताबिक उनकी कार पार्किंग में खड़े ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बता दें धारावाहिक 'महाकाली अंत ही आरंभ' में गगन देवताओं के राजा इंद्र की भूमिका निभा रहे थे जबकि अरिजीत भगवान शिव के वाहन नंदी की भूमिका में थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया गया है। कार से बीयर भी बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही ये पता चल पाएगा कि हादसे के दौरान दोनों कलाकारों ने शराब तो नहीं पी रखी थी या नहीं।