6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंगूठे की चोट ठीक करने के लिए मेघा ने की ऐसी एक्सरसाइज, फैंस – सेलेब्स करने लगे टांगों की तारीफ

एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह दीवार पर पैर सटाकर एक्सरसाइज कर रही हैं। इस फोटो को देख फैंस और सेलेब्स मेघा की टांगों की तारीफ करने लगे हैं।
2 min read
Google source verification
अंगूठे की चोट ठीक करने के लिए मेघा ने की ऐसी एक्सरसाइज, फैंस - सेलेब्स करने लगे टांगों की तारीफ

अंगूठे की चोट ठीक करने के लिए मेघा ने की ऐसी एक्सरसाइज, फैंस - सेलेब्स करने लगे टांगों की तारीफ

मुंबई। टीवी अभिनेत्री मेघा गुप्ता इसी साल फरवरी में गोवा में शिफ्ट हुईं हैं। इन दिनों वह अपने लॉकडाउन को काफी अच्छी तरह से बिता रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह दीवार पर पैर सटाकर एक्सरसाइज कर रही हैं। इस फोटो को देख फैंस और सेलेब्स मेघा की टांगों की तारीफ करने लगे हैं।

मेघा अपनी कसरत और समुद्र तट की तस्वीरों और वीडियो के साथ प्रशंसकों को अपडेट करती रहती हैं, लेकिन मेघा द्वारा पोस्ट की गई ताजा तस्वीर से उनके फैंस और साथियों का ध्यान उनकी टोंड लैग्स पर चला गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले मेघा की टांग में चोट आ गई थी। इसी को ठीक करने के लिए वह एक्सरसाइज का सहारा ले रही हैं।

मेघा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,'वे सभी लोग जो मेरे और मेरे चोटिल अंगूठे की परवाह करते हैं, उनका कहना है कि मैं इसे उपर की तरफ उठाउं। अब उनकी बात सुनने का समय आ गया है। मेरे शरीर और इसके ठीक होने के सम्मान का समय आ गया है।' इस पोस्ट पर मेघा के सेलेब्स मित्रों ने कमेंट्स किए हैं। उनकी मित्र आशका गोराडिया और जैशन शाह ने टांगों की तारीफ की है।

गौरतलब है कि मेघा ने नच बलिए 4 और यहां मैं घर घर खेली जैसे सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में वह सिद्धांत कार्निक के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं।