लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए मोहिना पारंपरिक लुक में नजर आईं। मोहिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पारंपरिक राजपूती वेशभूषा में तस्वीर पोस्ट की है। जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया है। बता दें, टीवी कलाकार मोहिना सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद वह इंडस्ट्री छोड़ देंगी। एक्टिंग उनका करियर नहीं होगा।