6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में घूंघट पर ट्रोल होने वाली अभिनेत्री मोहिना कुमारी ससुराल में रानियों की तरह कर रहीं राज, तस्वीरें देखें

मोहिना कुमारी (Mohina Kumari) की ससुराल से तस्वीरें आईं सामने रानियों की तरह कर रही हैं राज शादी में घूंघट को लेकर हुईं थीं ट्रोल

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 13, 2020

mohina.jpg

Mohina Kumari

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी (Mohina Kumari) ने कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की है। शादी के बाद मोहिना ने एक्टिंग से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा था कि वो शादी के बाद एक्टिंग नहीं करेंगी। मोहिना की शादी में पीएम नरेंद्र मोदी अपना आर्शीवाद देने पहुंचे थे। शादी के बाद मोहिना बड़ी ही आलीशान ज़िंदगी जी रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर पता चल रहा है कि वो रानियों की तरह ससुराल में राज कर रही हैं।

मोहिना कुमारी (Mohina Kumari) की इन फोटोज़ को उनके पति सुयश ने क्लिक किया है। बता दें कि सुयश काफी अच्छे फोटोग्राफर हैं, जो उनकी क्लिक हुई तस्वीरों में साफ झलक रहा है। शादी के बाद मोहिना सिक्किम के दौरे पर गई थीं जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की थीं। शादी से पहले मोहिना टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंहानिया का किरदार निभा रही थीं जिसको उन्होंने शादी से पहले ही छोड़ दिया था। मोहिना इसके अलावा रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नज़र आ चुकी हैं। शो में वो कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम के साथ नज़र आती थीं। कुछ दिन वो उनके दोस्तों के साथ शुरू किए गए यूट्यूब चैनल में भी दिखाई दीं। हालांकि अभी वो अभिनय को छोड़ चुकी हैं।

मोहिना (Mohina Kumari) ने खुद भी कहा था कि शादी के बाद वो मुंबई और एक्टिंग को छोड़ देंगी। उन्होंने कहा था कि उनकी ज़िंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। हालांकि ये फैसला मोहिना ने दिल से लिया है। टीवी छोड़ने को लेकर मोहिना के कुछ दोस्तों को आपत्ति भी थी लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने दिल की सुनी और ये फैसला लिया।