24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सीरियल्स में लगा था बोल्डनेस का तड़का, रोमांटिक सीन्स ने बटोरी थीं खूब सुर्खियां

फिल्मों में बोल्ड सीन होना आम बात है लेकिन जब-जब टीवी सीरियल्स में बोल्डनेस का तड़का लगा तो उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। आज हम आपको उन्हीं सीरियल्स के बारे में बताएंगे-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 20 Jun 2021, 1:29 PM IST

tv_serials_1.jpg

TV Serials Bold Scene

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में जब तक बोल्ड सीन का तड़का न लगे तब तक फिल्म अधूरी ही लगती है। ऐसे में फिल्मों में बोल्ड सीन अब आम हो चुके हैं। लेकिन टीवी सीरियल्स अभी भी पूरी तरह पारिवारिक होते हैं। उनकी कहानी को परिवारिक पृष्‍ठभूमि के आधार पर बनाया जाता है। लेकिन कई सीरियल्स में भी बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। हालांकि, चुनिंदा सीरियल्स में ही रोमांटिक सीन्स फिल्माए गए हैं लेकिन उस सीरियल्स के क्लिप आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

बड़े अच्छे लगते हैं
सोनी टीवी के पॉपुलर व हिट सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में भी बोल्ड सीन का तड़का लग चुका है। इस सीरियल में राम कपूर व साक्षी तंवर लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। सीरियल में बड़े उम्र के दो लोगों के शादी और फिर प्यार का रिश्ता दिखाया गया था। लेकिन एक बार दोनों के बीच बेहद ही बोल्ड सीन दिखाया गया। यह सीन काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

एक हजारो में मेरी बहना है
एक हजारो में मेरी बहना है स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता था। इस सीरियल को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरियल में क्रिस्‍टल डिसूजा और करण टैकर लीड रोल में थे। इस सीरियल में भी क्रिस्‍टल और करण के बीच एक रोमांटिक सीन दिखाया गया। दोनों ने शॉवर के नीचे रोमांस किया था।

जमाई राजा
जमाई राजा सीरियल हिट साबित हुआ था। ये जीटीवी पर प्रसारित होता था। इस सीरियल में रवि दुबे और निया शर्मा लीड रोल में थीं। दोनों ने सिद्धार्थ और रोशनी का प्ले किया था। इन दोनों के बीच भी बेड में एक बोल्ड सीन फिल्माया गया था, जोकि काफी चर्चा में रहा था।

इस प्यार को क्या नाम दूं
इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। इस सीरियल में बरुण सोबती और सनाया ईरानी लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे हिट जोड़ियों में शामिल थी। दोनों ने अरनव और खुशी का किरदार निभाया था। दोनों के बीच कई बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। जिसमें से एक बेड पर फिल्माया गया रोमांटिक सीन था, जो काफी वायरल हुआ था।