6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौनी रॉय ने किया रश्के कमर पर डांस, वीडियो हुआ इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल

मौनी रॉय ने किया 'रश्के कमर' पर डांस, वीडियो हुआ इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल...

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 11, 2017

Mouni Roy

Mouni Roy

पॉपुलर टीवी शो 'नागिन' से घर-घर में फेमस मौनी रॉय जल्द ही बड़े पर्दे पर अपने हुश्न का जादू बिखेरने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उनका एक लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस मौनी राय ने अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' के रोमाटिंग सॉन्ग 'मेरे रश्के कमर' पर डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर जबदस्त वायरल हो रहा है।

मौनी रॉय के फैंस क्लब ने उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वह फिल्म 'बादशाहो' के गाने 'मेरे रश्के कमर' पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका यह डांस फिल्म 'देवदास' की चंद्रमुखी यानी माधुरी दीक्षित के डांस से काफी मिलता जुलता है। मौनी रॉय ने फिल्म 'बादशाहो' के जिस गाने पर डांस किया है उस गाने को गायक नुसरत फतेह अली ख़ान ने आवाज दी है। इसमें एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज और अजय देवगन रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'बादशाहो' में विद्युत जामवाल और इमरान हाशमी भी हैं। बताते चलें कि, इससे पहले मौनी राय का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक रिएलिटी शो में डांस करते-करते सलमान ख़ान से टकराई थीं।

इससे पहले वह अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच छाईं रहती थीं, लेकिन इस बार अपने हॉट लुक की वजह से नहीं, बल्कि अपने डांस वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

आपको बता दें कि, मौनी रॉय जल्द अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं। वही इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर हैं । बतौर एक्ट्रेस यह उनकी बॉलीवुड में एंट्री होगी। इससे पहले वह आइटम नंबर कर चुकी हैं। इस सॉन्ग के बोल 'की करिए नचना आंदा नहीं' था, जो कि फिल्म 'तुम बिन 2' का था। यह तो जगजाहिर है ही कि मौनी टीवी इंडस्ट्री में प्रसिद्ध नाम हैं। मौनी का नागिन किरदार प्रसिद्ध है।

Haaye Maar Daala💘💘💘 @imouniroy #imouniroy #mouniroy #mererashkeqamar #💘 #mon #mymon #mon_story Kitne Dino Baad Dekha Aapko...😍😍😍

A post shared by 💫 ᴍᴏᴜɴɪ ʀᴏʏ ᴏғғɪᴄɪᴀʟ ғᴀɴᴄʟᴜʙ 💫 (@mouniroy_official_fc) on

ये भी पढ़ें

image