
Priyanka Chopra
MTV का पॉपुलर शो 'रोडीज रियल हीरोज' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ। आए दिन इस शो के ऑडिशन प्रोमो वीडियो सामने आ रहे हैं। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में इस शो को एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट ने बताया की उसकी इच्छा है की वह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जान से मार दे। इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी जज हैरान रह गए। आइए जानते हैं उसने ऐसा क्यों कहा।
वायरल इस वीडियो को एमटीवी के ऑफिशियल अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में तीनों जज दिखाई दे रहे हैं। वहीं नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने जब ऑडिशन देने आए कंटेस्टेंट सारंग (Sarang) से बात की। तभी उसने नेहा को बताया की वह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ एक डांसर के रूप में काम कर चुका है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के गंदे विहेवियर को लेकर वह एक्ट्रेस को मारना चाहता है। इस बात का खुलासा खुद कंटेस्टेंट दे रहा है। सारंग ने बताया कि प्रियंका लास्ट टाइम में अपने डांस मूव्ज बदल देती थी जिसकी वजह से सभी को काफी परेशानी होती थी। यही नहीं प्रियंका की वजह से उसने भूखे रहकर 24 घंटे डांस रिहर्सल किया।
इस पर जब शो की जज नेहा धूपिया ने सारंग से पूछा की आप क्या कहना चाहते हैं। उन्हें एटीट्यूड इश्यू था या क्या था। सारंग ने कहा, 'हां उन्हें एटीट्यूड इश्यू है। वो खुद को हम सबसे अलग और हमें साइड रखकर चलती हैं।'
Updated on:
28 Mar 2019 10:35 am
Published on:
28 Mar 2019 10:33 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
