16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा के ज्ञान को लेकर साधा निशाना, ‘दुर्योधन’ ने चलाया शब्दबाण बोले- ‘आपको इस उम्र में…’

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के ज्ञान को लेकर कही ये बात सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे पुनीत इस्सर (Puneet Issar)

2 min read
Google source verification
mukhesh.jpg

नई दिल्ली। दूरदर्शन पर इन दिनों जंहा रामायण और महाभारत दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर इनसे जुड़े पात्रों के बीच छींटा-कसी देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में महाभारत के भीष्म मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने एक इंटरव्यू के दौरान महाभारत की वापसी को लेकर अपनी खुशी हाहिर करते हुए कहा था कि आज के युवाओं के लिये महाभारत का टीवी पर दोबारा दिखाया जाना काफी अच्छा है, जिन्हें पौराणिक गाथाओं के बारे में कुछ नहीं पता। और इसी बीच उन्होनें इसका उदा. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से जोड़ते हुए उनके पौराणिक ज्ञान पर भी टिप्पणी कर डाली।

मुकेश खन्ना के द्वारा सोनाक्षी के लेकर इस तरह की टिप्पणी किए जाने के बाद फैंस के अच्छे व खराब रिएक्शन आने लगे। इसी बीच सोनाक्षी का सपोर्ट लेकर पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।

बता दे कि, मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रामायण और महाभारत के टीवी पर दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी, जो पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानती। साथ ही उन्होनें यह भी कहा थी कि-“उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे”।

मुकेश खन्ना के इस कमेंट के बाद के बाद से लोगों की काफी प्रतिक्रियाए आने लगी। ‘महाभारत’ के को-स्टार्स पुनित इस्सर ने उनपर निशाना साधा था और कहा था कि मुकेश ने सोनाक्षी पर तंज कसते हुए जो कमेंट किए वह उनकी उम्र को शोभा नहीं देता है।

मुकेश खन्ना ने दी सफाई

मामले को तूल पकड़ता देख अब मुकेश खन्ना अपने बयान से हट रहे है और सफाई देते हुए कहा है कि लोगों ने मेरी कही बातों को गलत तरीके से लिया है और शत्रुघ्न जी के सामने मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने सोनाक्षी का नाम केवल उदाहरण के तौर पर लिया था। मेरे कहने का मतलब यह था कि आज की युवा पीढ़ी को इस बात की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए,जो हमारी संस्कृति से जुड़ी हैं।

मुकेश खन्ना ने बताया कि आज की पीढ़ी इतनी पढ़ी लिखी होने के बाद आखिर क्यों अपनी ही संस्कृति से अज्ञान है। उन्होनें बताया कि मैंने हाल ही में एक वीडियो देखा था जिसमें एक आईटी इंजीनियर से सवाल पूछा गया कि कंस किसके मामा थे। इस सवाल का जवाब एक ने दुर्योधन दिया।' मै यह जबाब सुनकर ही शॉक्ड हो गया ।

एक बार फिर मैं कहना चाहूंगा कि 'मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं रामायण का गार्जियन हूं। इस देश का होने के नाते मैं बस इतना कह रहा हूं कि हमारी आज की युवा पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। अगर शत्रुघ्न जी को लगता है कि मैंने सोनाक्षी का नाम लेकर गलती कर दी, तो सही में कर दी। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।'