1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैसे पंखे से लटक जाते हो?, Vaishali Takkar की आत्महत्या पर Mukesh Khanna को आया गुस्सा

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) की आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया था, लेकिन एक्टर मुकेश खन्ना ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को भी खरी-खोटी सुनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Oct 2022, 2:20 PM IST

Vaishali Takkar की आत्महत्या पर Mukesh Khanna को आया गुस्सा

Vaishali Takkar की आत्महत्या पर Mukesh Khanna को आया गुस्सा

कुछ दिनों पहले 29 साल की खूबसूरत और टैलेंटेड टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) की आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री से लेकर लोगों को झकझोर करके रख दिया है। हर कोई इस बात से हैरान था कि इतनी से उम्र में एक्ट्रेस को इतना बड़ा कदम उठाने की क्या जरूरत थी। वैशाली की बॉडी उनके घर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। उनके फैंस ने उनकी आत्माकी शांति के लिए उनका श्रद्धांजलि दी। ऐसे में टीवी एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए इस बात पर दुख जाया और कहा कि कोई इंसान इतना बड़ कदम कैसे उठा सकता है? साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में बढ़ते सुसाइड के मामलों पर भी बात की।

हाल में शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया और इसके निराशाजनक भी बताया। वीडियो जारी करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि 'लाइफ में प्रॉब्लम है। दिक्कतें हैं, लेकिन एकदम से एक झटका लगता है और आप लोग पंखे से लटक जाते हो। कोई सुसाइड करता है तो लोग अफसोस जताते हैं'।

एक्टर आगे कहते हैं कि 'हैरानी होती है कि ये तो इतनी हंसमुख लड़की थी। सेट पर सबको हंसाती थी ये ऐसा कैसे कर सकती है, लेकिन कोई भी इसे कैसे रोका जाए इस पर बात नहीं करता'। इतना ही नहीं अपनी वीडियो में मुकेश खन्ना ने स्टार्स के असफलता पर भी अपनी बात रखी। बताया कि 'स्टार्स ईएमआई के बोझ तले दब जाते हैं और बाद में डिप्रेशन में चले जाते हैं'।

यह भी पढ़ें: कंटेस्टेंट Gori Nagori ने 'Bigg Boss' को ही दे दी धमकी!


वहीं अगर वैशाली ठक्कर के बारे में बात करें तो, एक्ट्रेस 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर्स' और 'मनमोहिनी 2' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनके आत्महत्या की खबर के बात पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी, जिसमें मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा था, जिसमें मुख्य आरोपी एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी (Rahul Navlani) को बताया गया।

वहीं अब केस में नया अपडेट आया है कि राहुल नवलानी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की माने तो राहुल बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मध्य प्रदेश सरकार ने राहुल को विदेश भागने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया था। इसके साथ ही उसके ऊपर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Salman Khan को हुआ डेंगू! इस हफ्ते ये शख्स करेंगा ‘Bigg Boss 16’ होस्ट

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़