6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 17 Grand Finale Winner: मुनव्वर फारुकी के सिर पर सजा BB17 का ताज, रनर अप रहे अभिषेक कुमार ने दी कांटे की टक्कर

  Bigg Boss 17 Grand Finale: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले धमाकेदार रहा। आखिरकार ये ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी के नाम गई। मुनव्वर फारुकी के नाम आखिरकार ताज सज ही गया। सभी कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण महाशेट्टी, मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा के बीच सीजन की ट्रॉफी जीतने की जंग लगातार जारी रही।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 29, 2024

munavvar_farukhi_.jpg

Bigg Boss 17 Grand Finale Result: बिग बॉस का 17वां सीजन पिछले साल 15 अक्टूबर से शुरू हुआ। बिग बॉस 17 लगभग साढ़े तीन महीनों बाद आखिरकार फिनाले तक पहुंच गया। रविवार की रात बिग बॉस 17 के विजेता की घोषणा कर दी गई। मुनव्वर फारुकी फैंस के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट बनकर सामने आए और ट्रॉफी अपने नाम की।


टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव पर जा पहुंचा। इस बार इस शो में टीवी सितारों के साथ कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स ने भी हिस्सा लिया जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाई है।


एक तरह जहां मुनव्वर फारुकी ने ट्रॉफी जीती तो उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट्स किये। मुनव्वर फारुकी के चाहने वालों ने लगातार ट्वीट कर अपने रिएक्शंस दिए। शो के रनर अप रनर अप रहे अभिषेक के फैंस को मायूसी का सामना करना पड़ा। वहीं इस बार इस शो के सेकंड रनर मन्नार रही।

ये रहे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 17 के फाइनल्स के टॉप 5 में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी अपनी जगह बनाने में सफल रहे। 17 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए शो की थीम दिल, दिमाग और दम था। इन पांचों टॉप कंटेस्टेंट्स से मिलने एक सेलिब्रिटी सपोर्टर पहुंचा जिसने उनके सफर का एनालिसिस करने के साथ उनका हौसला बढ़ाया। बिग बॉस 17 फिनाले इस बार छह घंटे चला जो शाम 6 बजे शुरू होकर और रात 12 बजे विनर की घोषणा के साथ खत्म हुआ।