
Naagin
छोटे पर्दे का मशहूर शो 'Naagin 3' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे है। शो को लेकर एक खबर आई है कि बेला और माहिर का एक रोमांटि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि शो में सुरभी ज्योति नागिन (बेला) का किरदार निभा रही हैं, वहीं पर्ल वी पूरी माहिर सहगल की भूमिका अदा कर रहे हैं।
हाल ही में शो पर होली के त्यौहार के सेलिब्रेशन के दौरान बेला और माहिर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अदांज में नजर आए। शो में इस कपल की यह पहली होली है और इस मौके पर मेकर्स ने एक शानदार रोमांटिक सीन क्रिएट किया है। शो से अब इनका एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। होली को गुजरे भले ही काफी दिन बीत गए हों लेकिन 'नागिन 3' में अभी भी होली का दौर जारी है।
View this post on InstagramA post shared by Pearlki_jabra_fan_2 (@pearlki_jabra_fan_2) on
'नागिन 3' के आने वाले एपिसोड में बताया जाएगा कि हुकूम बेला की जान लेना चाहता है लेकिन नागरानी हुकूम से बदला लेने में सफल हो जाएगी। इसके बाद अब हुकूम की बेटी तामसी बेला की जान की दुश्मन बन जाएगी।
Updated on:
16 Apr 2019 03:43 pm
Published on:
16 Apr 2019 03:39 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
