
naagn scene
टीवी शो नागिन ( Naagin ) की खुमारी लोगों के दिमाग से उतरने का नाम नहीं ले रही है। हाल में इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर लोगों के क्रेज को और भी बढ़ा सकती है। हाल में इसका तीसरा सीजन खत्म हुआ है। इस सीजन को लोगों ने बेहद पंसद किया। वहीं अब इसके चौथे सीजन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नागिन' सीजन 4 में एक्टर अर्जुन बिजलानी ही लीड कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि 'नागिन' के पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी ही लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। वहीं ऑडियंस ने भी अर्जुन को बेहद पसंद किया था।
बताते चलें, सीजन 4 में लीड एक्टर के रोल के लिए अर्जुन से पहले विवेक दहिया के नाम पर भी विचार चल रहा था। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी एक्टर के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि सीजन 3 के फिनाले में मौनी रॉय, अदा खान, सुधा चंद्रन और करणवीर वोहरा को भी देखा गया था।
Published on:
15 Jul 2019 12:52 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
