
नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा शो
Navjot Singh Sidhu Will Be Back On TKSS: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बहुत ही कम समय में मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना ली है। अपने चुटकुलों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला कपिल का 'द कपिल शर्मा शो' भी काफी लोकप्रिय है। इन शोज में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं।
कपिल शर्मा शो में अब तक रेड कार्पेट स्टार्स समेत कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। शो में बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट और अन्य हस्तियां भी शिरकत करती हैं। लेकिन एक वक्त था जब कपिल शर्मा के शो पर ‘नवजोत सिंह सिद्धू’ हंसी के ठहाके लगाते थे, वहीं उस सीट पर आज अर्चना पूरण सिंह बैठती हैं।
अर्चना पूरण सिंह के साथ मजाक करते नजर आएंगे कपिल
अब ऐसे में कपिल शर्मा अर्चना पूरण सिंह को इस मामले में छेड़ने के खूब बहाने ढूंढते हैं। कपिल हमेशा किसी न किसी मौके पर अर्चना को कहते दिखते हैं कि उन्होंने तो नवजोत सिंह सिद्धू की सीट हथिया ली है। कपिल शर्मा के शो में आने वाले एपिसोड में रेणुका शाहणे, मिनी माथुर, परिजाद कोलहा और ऋचा अनिरुद्ध आने वाले हैं। इस दौरान कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू बनकर अर्चना पूरण सिंह के साथ मजाक करते नजर आएंगे।
अर्चना को लगेगा कि कपिल ने सिद्धू को क्या शो पर वापस बुला लिया?
बता दें, परिजाद शो ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज के होस्ट रह चुके हैं। इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू जज के तौर पर नजर आए थे। इस दौरान कपिल ने ये भी बताया कि कैसे परिजाद के बुलाने पर ही सिद्धू मंच पर आया करते थे। अब शो पर कपिल कुछ ऐसा करेंगे जिससे अर्चना को लगेगा कि कपिल ने सिद्धू को क्या शो पर वापस बुला लिया?
इस दौरान अर्चना चौंक कर मंच की तरफ के एंट्री गेट पर देखने लगेंगी। कपिल इस दौरान जेश्चर बनाते हुए कहेंगे 'ठोको ताली' जिससे अर्चना चौंक जाएंगी। आगे एपिसोड में ऐसा भी होगा जब रेणुका सपना को कमेंट करेंगी कि उन्होंने काफी वेट लूज किया है। ऐसे में कृ्ष्णा कहेंगे कि उन्होंने ब्रेक ले लिया था। उसी समय कपिल टॉन्ट करेंगे कि 'दूसरे चैनल खाने को नहीं देते तो क्यों गई थी वहां?' कपिल के इस जोक पर ठहाके लगने शुरू हो जाएंगे।
Updated on:
05 Jul 2023 02:55 pm
Published on:
05 Jul 2023 02:54 pm
