
Playback Singer Neha Kakkar
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को दिल मोह लेने वाली पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आज के समय में काफी बड़ी स्टार बन चुकी है। उनके गाने के साथ उनकी अंदाए भी फैंस को अपनी दीवाना बना लेती है।
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सिंगिंग के साथ अपनी डांसिंग से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं। जिसका वीडियो वो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।
View this post on InstagramA post shared by NEHA KAKKAR 🌎 (@neheartritvi) on
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आज जिस मुकाम पर पहुंची है उसके पहले उनकी जिंदगी काफी कठिनाईयों से भरी थी। जिसके बारें में उन्होनें आपनी लाइफ से जुड़ी बातों का खुलासा भी किया था जिसमें उन्होने बताया था कि आज वह जिस जगह पर हैं, वहां तक पहुंचने का उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
View this post on InstagramA post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
नेहा ने हाल ही मे बातचीत के दौरान बताया , "आज भी मुझे ये सब किसी सपने के जैसा लगता है, यह कैसे हो गया? ऋषिकेश जैसे छोटे से शहर की एक लड़की पहले दिल्ली आई और फिर मुंबई गई। लेकिन जिंदगी का यह सफर भी बेहद खूबसूरत रहा है।
बॉलीवुड में अपना जलवा विखेरने वाली नेहा अपने बचपन के दिनों में मंदिरों में या किसी धार्मिक समारोहों के जागरण में भजन गाया करती थीं। इसके बारे में वो बताती है कि मैंने चार साल की उम्र जागरण में गाना शुरू किया और 16 साल की उम्र तक मैं भजन संध्या ही करती थी।
धार्मिक गीतों से पार्टी थीम पर कैसे आ गईं?
जब नेहा से इस तरह का सवाल पूछा गया तो उन्होने बताया कि मै धार्मिक गानों में भी पार्टी जैसा ही कुछ करती थी। भजन गाते हुए नाचती थी और लोग पागल हो जाते थे। मैं तभी से पार्टी करती आ रही हूं।
बता दें, कि नेहा कक्कड़ जागरण के बाद सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया थ। और इसी प्लेटफार्म में आकर उन्हें पहचान मिली थी। जिसके बाद से वो सफलता की सीढ़ियां पर करती गई। और आज के समय में वो इस शो की जज बनकर सामने आ रही हैं।
Updated on:
09 May 2020 04:34 pm
Published on:
09 May 2020 04:33 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
