7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nia Sharma एक दिन में ले रहीं 5 पेनकिलर, एक्ट्रेस ने फैंस से भी मांगे सुझाव

Nia Sharma Taking Painkiller: निया शर्मा ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक दिन में 5 दर्द निवारक दवाएं ले रही हैं।

2 min read
Google source verification
Nia Sharma Taking Painkiller

Nia Sharma Taking Painkiller

Nia Sharma: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस को चोट लगी है, जिसने निया को काफी परेशान कर दिया है। निया के हाथ के अंगूठे में बेतहाशा दर्द है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस एक दिन में 5 पेनकिलर ले रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने अंगूठे की फोटो शेयर की है। फैंस भी इन फोटोज को देखकर काफी परेशान हो रहे हैं। उनका अंगूठा काफी सूजा हुआ है और नीला पड़ गया है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर के अंगूठे को ये क्या हुआ है।

निया शर्मा ले रही हैं एक दिन में 5 पेनकिलर (Nia Sharma Instagram)

निया शर्मा इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। वह सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और हॉट अदाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इन समय निया की हालत बेहद खराब है वह दर्द में बेहद परेशान है। निया ने अपने फैंस के साथ ये दर्द बयां किया और अपने अंगूठे की फोटो शेयर की और उसमें उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है। निया ने लिखा, “सूजन बिल्कुल भी कम नहीं हुई। दिन में 5 पेनकिलर लेने के बाद भी दर्द होता है। आप में से कई लोगों ने कुछ सुझाव दिए हैं उसके लिए धन्यवाद.. मैंने कई पढ़े हैं और कुछ तो काफी मददगार साबित हुए हैं।”

निया शर्मा को फैंस दे रहे सलाह

बता दें, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले एक स्टोरी शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने अंगूठे की तस्वीर शेयर की थी। जिस पर दवाई लगी हुई थी। फोटो को पोस्ट करते हुए निया ने लिखा था- मेरी कोई भी ट्रिप बिना किसी चोट के पूरी नहीं होती, क्योंकि टू मच फन और फिर टू मच दर्द (बहुत ज्यादा मौज मस्ती और फिर बहुत ज्यादा दर्द तो होता ही है)। इसके बाद ही उनके फैंस ने उन्हें सलाह दी थी।