5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dalljiet Kaur को लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर! Nikhil Patel ने भेजा लीगल नोटिस, बोले- अब तुम्हारा सामान…

Nikhil Patel Sends Legal Notice To Dalljiet Kaur: इन दिनों टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस के पति निखिल पटेल ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jun 03, 2024

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel

तलाक की अफवाहों के बीच, टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिया था कि उनके एनआरआई पति निखिल पटेल ने उन्हें धोखा दिया है। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निखिल पटेल ने बताया है कि वह उनकी ओर से कोई और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने एक्ट्रेस को एक लीगल नोटिस भेजा है।Nikhil Patel Sends Legal Notice To Dalljiet Kaur:तलाक की अफवाहों के बीच, टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिया था कि उनके एनआरआई पति निखिल पटेल ने उन्हें धोखा दिया है। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निखिल पटेल ने बताया है कि वह उनकी ओर से कोई और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने एक्ट्रेस को एक लीगल नोटिस भेजा है।

निखिल ने दलजीत को भेजा कानूनी नोटिस

निखिल पटेल ने कहा कि अगर दलजीत अपनी गैरकानूनी हरकतें जारी रखती हैं तो उनकी कानूनी टीम उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। निखिल पटेल ने कहा, “दुनिया के एक सामान्य नागरिक के रूप में, यह देखना बहुत परेशान करने वाला है कि भारत और विश्व स्तर पर ऑनलाइन सुरक्षा कानूनों में कमियां कैसे हैं। अक्सर वह लोग इसका फायदा उठा लेते हैं, जो सस्ते मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इसमें शामिल लोगों की सहमति के बिना तस्वीरें और वीडियो फुटेज शेयर करना।" दरसल, निखिल उनकी शादी के वीडियो की ओर इशारा कर रहे थे, जिसे एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया था लेकिन जल्द ही हटा दिया। निखिल ने आगे यह भी कहा "उनकी टीम ने दलजीत से संपर्क किया है कि वह जून में अपने केन्या स्थित घर से अपना बचा हुआ सामान ले लें, अन्यथा उन्हें एक चैरिटी को दे दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस पर लगा बुजुर्ग महिलाओं के साथ मार-पीट का आरोप, पुलिस ने दिया बयान, जानें क्या है सच्चाई

शादी टूटने पर बोले निखिल

दलजीत के पति निखिल पटेल ने एक इंटरव्यू में कहा, "इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया, जिसके कारण आखिरकार हम अलग हो गए। हम दोनों को एहसास हुआ कि हमारी जॉइंट फैमिली की नींव उतनी मजबूत नहीं थी, जितनी हमने उम्मीद की थी। इसके कारण दलजीत के लिए केन्या में बसना मुश्किल हो गया। मार्च 2023 में हमने मुंबई में एक भारतीय विवाह समारोह आयोजित किया। हालांकि इसका सांस्कृतिक महत्व था, लेकिन यह कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं था। इस समारोह का उद्देश्य दलजीत के परिवार को उसके केन्या जाने के बारे में आश्वस्त करना था।"