24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायन फेम एक्ट्रेस दूसरी बार लेने जा रही है तलाक, पति पर लगाए ये संगीन आरोप

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया बठीजा priya bathija की शादी टूटने को लेकर आ रही खबर उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Feb 10, 2020

Priya Bathija divorce Kawaljeet

Priya Bathija divorce Kawaljeet

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया बठीजा priya bathija की शादी टूटने को लेकर आ रही खबर उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है। काफी समय से वे अपने पति डीजे कंवलजीत से अलग रह रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून तक तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पिछले एक साल से दोनों के रिश्ते बेहद खराब चल रहे थे और कुछ समय पहले ही दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया है।

हाल ही एक इंटरव्यू में प्रिया ने बताया कि इस जून तक उनका अपने पति से तलाक हो जाएगा। सारी परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। अब वे सिर्फ अपनी फैमिली और कॅरियर पर फोकस करना चाहती हैं। इस फैसले पर उन्हें कोई शक नहीं है।

बता दें कि प्रिया और कंवलजीत ने वर्ष 2017 में शादी की थी। इसके कुछ महीनों के बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि एक्ट्रेस परेशान होकर अपने पति पर घरेलु हिंसा का केस भी दर्ज कराया था।

बता दें कि प्रिया की ये दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2009 में जतिन शाह से शादी की थी। ये रिश्ता भी ज्यादा चल नहीं पाया था और साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे। पहले तलाक के करीब 5 साल बाद प्रिया एक दोस्त के जरिए कंवलजीत से मिली थी।