script

प्रियंका चाहर चौधरी के भाई ने ‘बिग बॉस 16’ के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-‘ हर दिन उसे तोड़ रहे…’

Published: Dec 01, 2022 10:32:11 am

Submitted by:

Shweta Bajpai

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का धमाकेदार रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं प्रियंका चाहर चौधरी। अब इनके भाई ने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

priyanka chahar choudhary

priyanka chahar choudhary

‘बिग बॉस 16’ का खेल जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे घर में ट्रॉफी को लेकर लड़ाई और तेज हो गई। शो में इस वक्त 11 कंटेस्टेंट हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी भी शामिल हैं। प्रियंका घर की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। हाल ही में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने प्रियंका की बैंड बजाई थी, जिसके बाद अब मेकर्स पर उनके भाई का गुस्सा फूटा है। उन्होंने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रियंका के भाी ने बयान जारी किया है। भाई योगेश चौधरी ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी किया है।

योगेश ने लिखा है- परी दीदी उन सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं जिनसे आप कभी भी मिले होंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप हर दिन उसे ऐसे ही तोड़ते रहें। भले ही आप देखें कि वह एक मुस्कान के साथ सब कुछ ले रही हैं। अब वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई हैं।

यह भी पढ़ें

सफेद साड़ी में मोनालिसा की ये तस्वीरें देख कहीं बहक न जाएं आप

https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1598176226673557505?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने आगे लिखा कि उसे घेरना, धमकाना और नेशनल टीवी पर ताना मारना वैसा ही है जैसे आप किसी बुली कल्चर को ग्लोरिफाई करते हैं। क्योंकि असल जिंदगी में बुली करने वाले जीतते नहीं हैं। उन्हें सजा मिलती है। नेक दिल वाले ही जीतते हैं। यह अब उसके बस की बात नहीं है। यह इस बारे में है कि आप हमारे समाज के लोगों को कौन से बहुमूल्य वचन और संदेश भेज रहे हैं। इसलिए कृपया अच्छा बने। भारत देख रहा है।
https://twitter.com/hashtag/PriyankaChaharChoudhary?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
देखते ही देखते प्रियंका के भाई का ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा और प्रियंका के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए। लोग उनके इस पोस्ट जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- आपको ये मेकर्स को भेजना चाहिए।

एक ने तो एक्ट्रेस के पेरेंट्स की ही तारीफ कर दी। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। इस क्लिप के प्रियंका चाहर चौधरी को सौंदर्या शर्मा से अपने मन की बात कहते हुए सुना जा सकता है। वो सौंदर्या से कहती हैं कि ‘मैं अब मेंटली Unconcious हो गई हूं कि मैं अंकित का अच्छा चाहते हुए भी मैं लोगो के नजर में गलत पड़ रही हूं।’
https://twitter.com/hashtag/PriyankaChaharChoudhary?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1598180348613234688?ref_src=twsrc%5Etfw
आगे प्रियंका को ये कहते सुना जा सकता है कि ‘मेरे दिमाग में कुछ चीजें चल रही है कि तू सबकुछ सही करते हुए भी तू गलत होती है। मैं ऐसी हूं नहीं, मैं खो रही हूं अपने आप को।’ इस पूरे बातचीज के दौरान प्रियंका को रोते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा!

ट्रेंडिंग वीडियो