मुंबई। कहते हैं कि किसी के भी ऊपर गलत नीयत से कभी नहीं हंसना चाहिए। चाहे वह इंसान हो या फिर कोई जानवर...। लेकिन हम कई बार जाने-अंजाने कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसका अंजाम में हमें तुरंत मिल जाता है। इसका उदाहरण हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा। बेशक, उन्होंने जो बात शेयर की, वह बहुत पुरानी है, लेकिन सबक सीखने के लिए पर्याप्त है। हम आपको बता दें कि हाल ही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। बताया जाता है कि निजी लाइफ में प्रियंका भी बहुत मजाकिया किस्म की इंसान हैं। जाहिर है कि जब दो मजाकिया आमने-सामने होंगे, तो शो का शानदार होना लाजिमी है। कपिल की भी यही कोशिश रही कि इस एपीसोड को साल का सबसे मजाकिया शो बनाएं। शो की शूटिंग हो चुकी है। मनोरंजक और हास्यप्रद कटेंट से भरपूर इस शो में प्रियंका अपने फैंस को एक बार फिर हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगी।