1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर रजनीकांत को पछाड़ा, फैंस बोले – ‘ये तो सच में फ्लावर से फायर हो गया हीरो हमारा’

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' न केवल दक्षिण भारत में बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी काफी लोकप्रिय हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, साथ ही सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। फिल्म ने तो तहलका मचाया ही था, अब अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 03, 2022

allu_arjun_and_rajinikanth.jpg

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में फिल्म 'पुष्पा' को शामिल कर चार चांद लगा दिए हैं। इस फिल्म की वजह से अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। इस फिल्म की वजह एक्टर कीफैन फॉलोइंग में भी बढ़ोतरी हुई है। अल्लू अर्जून के ट्विटर पर फॉलोअर्स की तादाद बढ़कर 6.5 मिलयन हो गई है। फॉलोअर्स के इस आकड़े को देखते हुए कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन ने साउथ सुपरस्टार थलाइवी रजनीकांत को पीछे कर दिया है।

फिल्म 'पुष्पा' के रिलीज के बाद से एक्टर अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ है। अल्लू अर्जुन के ट्विटर पर 6.5 मिलियन यानी 65 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं थलाइवी रजनीकांत को ट्विटर पर 6.1 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। और सबसे खास बात तो ये है कि अल्लू अर्जुन ट्विटर पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं, न ही फैमिली न ही स्टार्स और न ही किसी नेता को। उनके फॉलोइंग नंबर्स देखें तो 0 है। जबकि उन्हें फॉलो करने वालों में बड़े बड़े स्टार्स शामिल हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, रश्मिका मंदाना और सामंथा प्रभु जैसे स्टार्स भी हैं।

यह भी पढ़ें:वैलेंटाइंस डे पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नहीं रहेंगे साथ, सलमान खान हैं इसकी वजह! जानिए क्या है पूरी बात

वैसे आपको बता दें अल्लू अर्जुन ट्विटर पर खासे एक्टिव नहीं हैं, उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट 29 जनवरी को किया है। वो ट्विटर पर तभी एक्टिव रहते हैं जब उन्हें किसी मूवी का प्रमोशन करना हो या फिर किसी को बर्थडे विश करना हो। इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा' के चलते वो ट्रेंड में हैं। कोरोना काल में रिलीज फिल्म ने जो शानदार बिजनेस किया हो वो काबिलेतारीफ है।


हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा' ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है तो वहीं साउथ में भी फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया है। 'पुष्पा' ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। इसकी कहानी से लेकर अल्लू अर्जुन की दमदार ऐक्टिंग ने फैंस का दिल जीता है। और अब अपने चहेते स्टार के इस माइलस्टोन को देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: टीवी की संस्कारी बहु टीना दत्ता फोटोशूट के दौरान बोल्ड पोज है देतीं, ट्रोलर्स बोले - 'मैडम पहले नहा तो लेतीं'

Story Loader