scriptMadhanya Song: राहुल वैद्य और दिशा परमार का ‘माधन्या’ गाना हुआ रिलीज | Rahul Vaidya and Disha Parmar Madhanya Song Out Today | Patrika News

Madhanya Song: राहुल वैद्य और दिशा परमार का ‘माधन्या’ गाना हुआ रिलीज

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2021 01:06:15 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

राहुल वैद्य ने दिशा परमार को ‘बिग बॉस 14’ शो में शादी के प्रपोज किया था। राहुल ने कहा था कि वह शो खत्म होने के बाद दिशा से शादी करेंगे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
 

rahul_disha.jpg

Rahul Disha

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब राहुल और दिशा ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। दोनों ने परिवार के रजामंदी में सात फेरे ले लिए हैं। हालांकि, ये शादी रियल नहीं रील है।
नई शादी का रोमांस
दरअसल, राहुल वैद्य और दिशा परमार का म्यूजिक वीडियो ‘माधन्या’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में दोनों की शादी को दिखाया गया है। गाने में पहले बाबुल वाला एंगल रखा गया है। इसके बाद राहुल और दिशा की नई शादी का रोमांस दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत दोनों की शादी से होती है। दिशा पिंक कलर के लंहगे में दिखाई देती हैं। लाइट मेकअप व जूलरी में वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वहीं, मैचिंग शेरवानी में राहुल भी हैंडसम दूल्हे लग रहे हैं।
https://youtu.be/M-dsSdYJ-cw
गाने को मिल रहा है प्यार
राहुल और दिशा के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके गाने को थोड़ी ही देर में चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट कर दोनों की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, गाने के लिरिक्स को भी खूब प्यार मिल रहा है। ‘माधन्या’ को सिंगर असीस कौर ने अपनी आवाज दी है। जिक लीजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने दिया है। साथ ही, गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।
रियल शादी में लगेगा वक्त
राहुल और दिशा के इस गाने को देखकर फैंस उनकी असली शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में जब राहुल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शादी का अभी कोई प्लान नहीं है। क्योंकि दोबारा लॉकडाउन हो सकता है। जब भी हम शादी के बारे में सोचते हैं तो कुछ न कुछ हो जाता है। अभी तक शादी की कोई डेट फिक्स नहीं हुई है। बता दें कि राहुल वैद्य ने दिशा परमार को ‘बिग बॉस 14’ शो में प्रपोज किया था। उन्होंने दिशा के आगे सीधा शादी का प्रपोजल रखा था। जिसके बाद शो के आखिर में दिशा ने शो के अंदर आकर हां की थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। बतातें चलें कि दिशा परमार एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वो कई सुपरहिट सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो