22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine Day 2018 Special : टीवी के इस फेमस एक्टर ने अपनी ‘भाभी‘ से रचाई थी शादी, घरवाले थे खिलाफ

राम और गौतमी ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। राम और गौतमी की जोड़ी जिनती रियल लाइफ में फिट है उनती ही उनकी जोड़ी का आॅनस्क्रीन भी पसंद किया जाता है।

3 min read
Google source verification
ram kapoor

ram kapoor

टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में एक है राम कपूर और गौतमी की। प्यार में डूबे इस जोड़े ने अपनी शादी को और भी यादगार बनाने के लिए 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन के दिन शादी करने का फैसला किया था। आपको बता दें कि राम और गौतमी ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। राम और गौतमी की जोड़ी जिनती रियल लाइफ में फिट है उनती ही उनकी जोड़ी का आॅनस्क्रीन भी पसंद किया जाता है।

टीवी से की कॅरियर की शुरूआत...
राम कपूर ने टीवी सीरियल ‘कसम से’ में जय वालिया के किरदार से मशहूर हुए थे। वहीं राम कपूर को उनके दूसरे सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ने भी काफी फेमस कर दिया था। वहीं जैसे ही राम को बड़े पर्दे पर जाने का मौका मिला तो उन्होंने कभी भी पलट कर नही पीछे नही देखा।

आॅनस्क्रनी भाभी से की शादी...
राम की तरह ही गौतमी भी टीवी एक्ट्रेस हैं और एक टीवी सीरियल के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई। दरअसल राम कपूर की मुलाकात गौतमी से साल 2000 से 2002 के बीच टेलीकास्ट होने वाले टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के दौरान हुई थी। दोनों इस सीरियल में साथ काम करते थे और गौतमी राम कपूर की भाभी का रोल करती थीं।

पार्टियों में रातें गुजारते थे राम..
राम जहां पार्टियां और ड्रिंक्स के बीच अपनी रातें गुजारते थे, वहीं गौतमी को ये सब पसंद नहीं था। धीरे-धीरे राम ने उनकी खातिर बदलना शुरू किया। फिर प्यार व इजहार हुआ और बात शादी तक पहुंची। लेकिन दोनों के परिवारों को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। राम जहां पंजाबी फैमिली से थे, वहीं गौतमी महाराष्ट्रीय फैमिली से।

गौतमी की थी दूसरी शादी...
आपको बता दें कि राम से शादी करने से पहले गौतमी की एक शादी हो चुकी थी। राम से उनकी ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक सका। राम और गौतमी के परिवारों के बीच काफी मतभेद थे। लेकिन समय के साथ ये सब खत्म हो गए।

दो बहुत ही प्यारे बच्चों के है माता—पिता...
शादी के शुरूआती दिनों में किसी का साथ न मिलपाने के कारण राम ने गौतमी से आर्य समाज की रस्मों से शादी की थी और उस वक्त वे दो कमरे के घर में रहा करते थे। धीरे—धीरे उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती गई। अब इनके दो बच्चे हैं एक बेटी, सिया जिसका जन्म 12 जून 2006 में हुआ और बेटा अक्स कपूर जो 12 जनवरी 2009 को पैदा हुआ।

ये भी पढ़ें

image