
नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते जहां लोग घरों में कैद हैं वहीं अब उनके लिए एक अच्छी खबर आ चुकी है। ये तो आप सब जानते ही हैं कि जनता की भारी डिमांड के बाद 28 मार्च से डीडी नेशनल चैनल पर रामायण (Ramayan) का फिर से प्रसारण किया जाएगा। हाल ही में प्रसार भारती (Prasar Bharti) ने दर्शकों के लिए रामायण को लेकर एक और अच्छी खबर दी है। अब रामायण आप सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि ऐप पर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करनी होगी और आप फ्री में लाइव रामायण देख सकेंगे।
रामायण आप किस ऐप पर देख पाएंगे इसकी जानकारी प्रसार भारती ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। आपको newsonair ऐप डाउनलोड करके उसका क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। प्रसार भारती ने लिखा- रामायण ऐप पर भी देखें, अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। 21 दिनों के लॉकडाउन टाइम में देखें आइकॉनिक सीरियल रामायण। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने भी लोगों को रामायण के प्रसारण की जानकारी देते हुए कहा कि डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे 'रामायण' देखें और डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे 'महाभारत (Mahabharat)' देखें।
बता दें रामानंद सागर की रामायण का क्रेज हमेशा से ही दर्शकों में रहा है। ये उस दौरान की है जब एक घर में टीवी हुआ करता था और सभी लोग वहां बैठकर रामायण और महाभारत देखते थे। उस वक्त टीवी पर ना तो इतने टीवी चैनल्स थे और ना ही सीरियल्स। अब एक बार फिर कोरोना वायरस के चलते वही दौर आ गया है जब लोग अपने-अपने घरों में बैठे हुए हैं। ऐसे में रामायण और महाभारत की लोगों को बहुत याद आई और इसे दर्शकों के लिए जारी किया जा रहा है। इसमें अरुण गोविल (Arun Govil) राम के रूप में, दीपिका सीता के रूप में दिखाई देंगे।
Published on:
28 Mar 2020 11:59 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
