2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरी हुई जनता की डिमांड, इस दिन से दोबारा देख सकेंगे रामानंद सागर की ‘रामायण’

सोशल मीडिया पर लोगों ने रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Ramayan

Ramayan

पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। सभी तरह की शूटिंग्स भी बंद हैं। ऐसे में लोगों को टीवी पर शोज के रिपीट टेलिकास्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग की थी। अब खुशखबरी है कि ये दोनों पौराणिक शो फिर से प्रसारति होंगे।

प्रकाश जावेडकर ने किया ट्वीट
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि शनिवार 28 मार्च से रामायण का फिर से प्रसारण किया जाएगा। यह शो दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होगा। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और शाम को 9 बजे से 10 बजे तक।

यूजर्स ने की थी डिमांड
सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आए थे, जिनमें सोशल मीडिया यूजर्स रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे थे। यूजर्स ने पीएम मोदी, प्रकाश जावड़ेकर को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए इन पौराणिक शोज की मांग की थी।