
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते लोगों ने रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) के दोबारा प्रसारण की डिमांड की थी। जिसके बाद इसका प्रसारण किया गया। लोगों ने इसे उतना ही प्यार दिया, जितना 80 के दशक में दिया था। लोग टकटकी लगाए सुबह और रात को रामायण देखा करते। टीआरपी में भी इसने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। हाल ही में इसमें रावण वध दिखाया गया, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस एपिसोड के प्रसारित होने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला। दर्शकों का कहना है कि भगवान राम और रावण के सीन को बहुत ज्यादा एडिट किया गया है और इससे उन्हें दुख पहुंचा है।
भगवान राम द्वारा रावण का वध वाला एपिसोड शो का क्लाइमैक्स था। जिसे देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि रावण वध वाला एपिसोड बहुत एडिटिड था। एपिसोड से कई डायलॉग्स और पार्ट नहीं दिखाए गए थे।
इस एपिसोड के बाद से लोग लगातार सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर्स की आलोचना भी कर रहे हैं। दर्शकों के मुताबिक, भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इसके सीन काटकर बहुत बुरा किया गया। ट्विटर पर इसके बाद रामायण ट्रेंड भी करने लगा।
लोगों में बढ़ते गुस्से को देखकर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने इसपर जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'इसमें कोई कट नहीं लगाया गया है। ये सब ऑरिजनल प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं थे।'
Published on:
20 Apr 2020 03:34 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
