
ramayan rajshekhar upadhyay jamwant
रामानंद सागर ( ramanand sagar ) की 'रामायण' ( Ramayan ) 33 साल बाद एक बार फिर से कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित की जा रही है। यह पौराणिक सीरियल 33 साल पहले भी हिट रहा था और अब भी इस शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रामानंद सागर ने 'रामायण' में जामवंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजशेखर उपाध्याय को थप्पड़ जड़ दिया था। भालुओं के राजा जामवंत का किरदार करने के लिए राजशेखर को हर वक्त भालू का मास्क पहने रहना होता था। उनका चेहरा पर बालों, आर्टिफिशियल लंबी नाक और मुकुट से तकरीबन पूरा छिपा रहता था। बाकी शरीर पर नकली बाल होते थे। अत: राजशेखर ऐसा किरदार कर रहे होते थे जिसके लिए उन्हें कोई नहीं पहचानता था।
पूरे मन से निभाया जामवंत का किरदार
राजशेखर ने जामवंत के किरदार को पूरे मन से निभाया था। वे अपनी इस भूमिका को पर्दे पर जीवंत करने में कामयाब भी रहे। वह शो में अग्निदेव से लेकर संदेशवाहक तक बहुत कुछ बने। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि राजशेखर और रामानंद सागर 'रामायण' का आइडिया आने से पहले के अच्छे दोस्त थे।
राजशेखर को था ताश खेलने का शौक
राजशेखर ने टीवी सीरीयल विक्रम बेताल में भी काम किया था। वे एक एस्ट्रोलॉजर भी थे और उन्होंने अपने दोस्त रामानंद से कहा कि आप पर साढ़े साती चल रही है। उन्हें ताश खेलने का काफी शौक था। एक दिन वे अपने कमरे में बैठे ताश खेल रहे थे और अचानक रामानंद उसके कमरे गए और देखा कि वे ताश खेल रहे हैं तो उन्होंने आव देखा ना ताव और उन्हें एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह बात खुद राजशेखर ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।
जामवंत ने दी थी रामायण की सलाह
जब रामानंद और राजशेखर के बीच नाराजगी मिटी तो रामानंद से उनसे किसी कहानी का आइडिया पूछा। जिस पर एक अच्छा शो बनाया जा सकता हो। उस दौरान राजशेखर ने रामानंद को 'रामायण' बनाने का आइडिया दिया था। उन्होंने कहा कि इससे अच्छी और कोई क्या कहानी होगी। इसमें एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस, ड्रामा और रोमांस सबकुछ तो है।
Published on:
26 Apr 2020 02:51 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
