27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोनो पॉजिटिव हुए ‘जमाई राजा’ फेम रवि दुबे

टीवी एक्टर रवि दुबे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

May 11, 2021

Ravi Dubey Tests Positive For Covid- 19

Ravi Dubey Tests Positive For Covid- 19

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से कहर बरपा रही है। रोज़ाना कोरोना के कई नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोनावायरस से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी नहीं बच पाए हैं। एक बाद एक कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव होते जा रहे हैं। इस बीच टीवी शो जमाई राजा फेम एक्टर रवि दुबे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर कर दी है।

कोरोना संक्रमित हुए रवि दुबे

एक्टर रवि दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा हुए बताया कि है कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट की पॉजिटिव आई है। रवि ने उन लोगों से भी टेस्ट कराने का अनुरोध भी किया है। जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं। एक्टर ने पोस्ट में बताया कि 'उन्होंने खुद को घर में ही आईसोलेट कर लिया है और खुद का ध्यान रखा है। रवि ने बताया कि उनके रिश्तेदार भी घर में आइसोलेटे हो गए हैं। पोस्ट के अंत में रवि लिखेतें हैं कि 'सुरक्षित रहें..स्थायी सकारात्मक रहें भगवान हम सभी की रक्षा करें।'

पत्नी सरगुन मेहता ने की जल्द ठीक होने की कामना

रवि दुबे की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने भी कमेंट किया है। सरगुन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। साथ ही आहान कुमार, विकास खत्री, आशा नेगी और टीवी के कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगी है।

जमाई राजा 2.0 में आए थे नज़र

रवि दुबे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें शो जमाई राजा से खूब फेम मिला था। जिसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी होस्ट करते हुए देखा था। वहीं हाल ही में रवि दुबे ने जमाई राजा 2.0 से अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। इस सीरीज़ को जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। इस सीरीज़ में रवि एक्ट्रेस निया शर्मा संग नज़र आए थे। दोनों के बोल्ड सीन्स के चर्चे जमकर हुए थे।