26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिद्धिमा पंडित ने बयां किया मां को खोने का दर्द, कोविड-19 के चलते हुआ था निधन

रिद्धिमा पंडित ने हाल ही में अपनी मां को कोविड-19 के चलते खो दिया था। जिसपर रिद्धिमा ने अब अपना दुख साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था ऐसा हो जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 19, 2021

riddhima.png

Ridhima Pandit with her mother

नई दिल्ली | अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित की मां का निधन कुछ दिनों पहले कोरोनावायरस के चलते हुआ था। वो किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कोरोना वायरस पॉजिटिव के कारण परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं थी। इसी दौरान 4 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। रिद्धिमा ने अपनी मां के जाने के सदमे से निकल नहीं पा रही हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट उनका दर्द साफ बयां कर रहे हैं। वहीं हाल ही में रिद्धिमा ने बताया कि उनकी मां को किडनी की बीमारी थी। पिछले पांच सालों से उनका ट्रीममेंट चल रहा था। चीजें तब खराब हो गईं जब उनकी मां कोविड-19 पॉजिटिव आईं।

सोनू सूद से ली थी रिद्धिमा ने मदद

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए रिद्धिमा ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने के बाद मैंने सोनू सूद की मदद ली। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद सबकुछ इतना उलझ गया था। मैं एक वक्त पर सोनू की मैनेजर के तौर पर काम करती थी। तब मैं एक्टिंग नहीं करती थी। तो मैंने उनकी मदद से मां को अस्पताल में एडमिट कराया। गोवा में मेरे एक दोस्त ने भी मदद की और मां को आईसीयू में एडमिट किया गया। लेकिन ट्रीटमेंट के दौरान ही उनका निधन हो गया।

मां को चले जाने से टूट गई हैं रिद्धिमा

रिद्धिमा ने बहुत इमोशनल होते हुए बताया कि उनकी मां का चले जाना शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। पांच दिनों तक इतना लाचार महसूस हुआ। मैंने सोचा था कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी और घर आ जाएंगी। मेरी बहन रीमा इतने मुश्किल वक्त में बहुत बड़ा सपोर्ट रही। उन्होंने मुझे एक मिनट के लिए भी मुझे नहीं छोड़ा।

मां का खुद रखती थीं ख्याल

मेरी दुनिया मां के आसपास घूमती थी। उनके लिए मैं हमेशा बच्ची थी। हालांकि पिछले सालों में मैं उनके लिए मां बन गई थी। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वो जंग लड़ रही थी। कभी अचानक बहुत रोना आता है तो कभी पुराने दिन याद करके हंसी आ जाती है।