
ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन
Ritu Raj Singh Passed Away: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का कल रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। अभिनेता केवल 59 वर्ष के थे और पैंक्रियाज से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। इस खबर को एक्टर के दोस्त अमित बहल ने कन्फर्म किया है। अमित ने बताया ‘कुछ वक्त पहले वह पैंक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वहां से वापस आने के बाद घर पर थे और दिल से जुड़ी समस्या की वजह से निधन हो गया।’
टीवी के फेम और फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर के अचानक मौत की खबर उनके करीबियों और फैंस के लिए एक बड़े झटके सिया है। एक्टर ने टीवी के फेमस शोज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दीया और बाती हम, हिटलर दीदी, सीआईडी, श्शश कोई है और 90 के दशक के सीरियल्स बनेगी अपनी बात और तोल मोल के बोल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। वह शाहरुख खान के साथ डर और बाजीगर में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फेमस वेब शो में भी काम किया था।
Updated on:
20 Feb 2024 12:33 pm
Published on:
20 Feb 2024 10:28 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
