1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BB9 में प्रेम और मैथिली ने बनाई जलेबियां, किया दिवाली विश

सलमान खान ने 'प्रेम रतन धन पायो'  की को-स्टार सोनम कपूर के साथ  बिग बॉस 9 में दिवाली एपिसोड शूट किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rakhi Singh

Nov 08, 2015

bigg boss

bigg boss

मुंबई। बिग बॉस 9 में प्रत्येक त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। शो के होस्ट और आत्मा कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने 'प्रेम रतन धन पायो' की को-स्टार सोनम कपूर के साथ दिवाली एपिसोड शूट किया।

अपनी अपकमिंग मूवी में सलमान प्रेम और सोनम मैथिली का रोल प्ले कर रही है। अभी हाल ही में ये दोनों बिग बॉस हाउस में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ दिवाली सेलीब्रेट करने पहुंचे। इन दोनों ने भारतीय परंपरा के अनुसार परिवार के सदस्यों के लिए 'कुछ मीठा हो जाए' की तर्ज पर जलेबियां बनाई।

सलमान ने शो में धमाकेदार एंट्री की और ब्लैक शेरवानी में नजर आए। सोनम भी ग्रीन लहंगे के साथ हेवी ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। शो में सलमान ने कंटेस्टेंट्स के साथ विभिन्न टास्क के जरिए जमकर मस्ती की।

सोनम और सलमान के अलावा इस फिल्म की पूरी कास्ट बिग बॉस हाउस में दिवाली सेलीब्रेशन का हिस्सा बनी। नील नितिन मुकेश,स्वरा भास्कर,दीपक डोबरियाल,अरमान कोहली और आशिका भाटिया सहित सलमान और सोनम ने भी पार्टिसिपेंट्स के साथ जमकर डांस किया और खूब मस्ती की।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader