4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dus Ka Dum: मीका के गाने पर थिरकेंगे सलमान, दोनों मिलकर कुछ इस तरह मचाएंगे धमाल…

मीका सिंह इस शो का टाइटल सांग गाने वाले हैं। यह एक म्यूजिक वीडियो होगा जिसमें सलमान खान अपने स्टाइल में डांस करते हुए दिखेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 17 Apr 2018, 7:48 PM IST

dus ka dum

dus ka dum

सलमान खान जल्द ही टीवी सीरियल 'दस का दम' लेकर आने वाले हैं। अब तक शो के कई प्रोमो जारी हो चुके हैं। सलमान करीब 9 साल बाद इस शो को वापस लेकर आ रहे हैं। खबर है कि शो में सलमान, मीका सिंह के गाने पर थिरकेंगे। मीका सिंह इस शो का टाइटल सांग गाने वाले हैं। यह एक म्यूजिक वीडियो होगा जिसमें सलमान खान अपने स्टाइल में डांस करते नजर आएंगे। सलमान और मीका का ये गाना जल्द ही रिलीज किया होगा।

मीका सिंह कहते हैं, 'मैं 'दस का दम' के टाइटल ट्रैक को लेकर काफी खुश हूं। 'दस का दम' के पूर्व के टाइटल ट्रैक की रिकॉल वैल्यू बहुत ज्यादा है, इसलिए हमारे पास आज की पीढ़ी की संगीत की पसंद से मेल खाने योग्य गाना बनाने का बड़ा काम था। हमने गाने के असली अंदाज को बनाए रखा है और इसे नया ट्विस्ट और जोश दिया है। सलमान भाई के लिए रिकॉर्ड करना हमेशा ही मजेदार रहा है क्योंकि उनकी ही तरह, उनके गानों को भी एक निश्चित मात्रा में एनर्जी की दरकार रहती है और हमेशा ही उससे मेल खाने की कोशिश की है। ज्यादातर भारतीयों की ही तरह, मैं भी सलमान का बहुत बड़ा फैन हूं। वह मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं और मैं उत्सुकता के साथ इस गेम शो के वापस आने और दमदार सलमान के प्रसिद्ध 'दस का दम' डायलॉग 'कितने प्रतिशत भारतीय' सुनने का इंतजार कर रहा हूं।'

बताते चलें कि इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' और भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'रेस 3' की शूटिंग जहां खत्म होने के करीब हैं तो वहीं भारत की शूटिंग शुरु हो चुकी है। हाल ही में फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

ये हैं बॅालीवुड के वो सितारे जिनके हैरतअंगेज कारनामों से Guinness World Records में दर्ज हुआ नाम