4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सुपरस्टार ने उठाया था डॉ. हाथी के इलाज का खर्चा, दूसरी बार सर्जरी न कराने पर सामने आर्इ चाैंकाने वाली बात

सर्जरी के बाद डॉ. हाथी का वजन 140 किलो तक कम हो गया था। सर्जरी से पहले उनका वजन 265 किलो था।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Jul 14, 2018

dr. hathi

dr. hathi

लंबे समस से टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद के निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमें हैं। लोगों को अपनी एक्टिंग से गुदगुदाने वाले डा. हाथी के निधने के बाद कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। इसी बीच एक और नई जानकारी सामने आई है।

इस स्टार ने उठाया था डा. हाथी के इलाज का खर्चा:
9 जुलाई को दुनिया को अलविदा कहने वाले डा. हाथी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि 8 साल पहले डॉ. हाथी ने अपनी बैरिएट्रिक सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी डॉ. मुफी लाकडवाला ने मुफ्त में की थी। डॉ. मुफी लाकडवाला के अलावा एक शख्स और भी था जिसका हाथ डॉ. हाथी के इलाज में था। वो शुभचिंतक कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान हैं। उन्होंने डॉ. हाथी की दवाइयां, ऑपरेशन थिएटर और रूम का खर्च उठाया था।

265 किलो से किया 140 किलो कम:
जिस वक्त डॉ. हाथी ने अपनी सर्जरी कराई थी उस वक्त उनकी माली हालत ठीक नहीं थी। लेकिन उनकी सर्जरी होनी जरुरी थी। ऐसे में आगे बढ़कर सलमान खान ने उनकी मदद की। बता दें कि डॉ. हाथी अपने इलाज के लिए मदद मांगने के लिए सलमान खान से मिले थे। इसके बाद सलमान ने उनकी हर संभव मदद की। सर्जरी के बाद डॉ. हाथी का वजन 140 किलो तक कम हो गया था। सर्जरी से पहले उनका वजन 265 किलो था।

इस वजह से राजी नहीं हुए थे दूसरी सर्जरी के लिए:
सर्जरी के बाद उन्हें 10 दिनों तक वेंटीलेटर पर रखना पड़ा था। उन्हें इससे नहीं हटाया जा सकता था, क्योंकि वे इसके बिना सांस नहीं ले सकते थे। इसके साथ ही डॉ. हाथी को दूसरी बैरिएट्रिक सर्जरी की सलाह भी दी गई थी। लेकिन वह इस सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे। उनका ये सोचना था कि ज्यादा कम वजन हो जाने के बाद वो बेरोजगार हो जाएंगे। क्यों कि अभी लोग उन्हें उनकी मोटे होने की वजह से पसंद करते हैं। बता दें कि दूसरी सर्जरी की बाद उनका वजन 90 किलो तक कम हो सकता है।

शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा के ये हैं सपनें, खोल कर रख दी दिल की बात

सरेआम स्टेडियम में विराट को किस देती नजर आईं अनुष्का, तस्वीरें हुईं वायरल

जब कैटरीना के सामने ये नाम नहीं ले सके रणबीर, वीडियो हुआ वायरल







Story Loader