13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 17: नेशनल TV पर विक्की ने अंकिता लोखंडे को थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ, यूजर्स बोले- ‘घर में क्या करता होगा’, देखें वीडियो

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपीसोड में विकी जैन ने अपनी पत्नी अंकिता के साथ कुछ ऐसा किया कि घरवालों के साथ-साथ फैंस भी उनकी इस हरकत को देखकर आगबबूला हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 23, 2023

vicky_jain_slapped_wife_ankita_lokhande.jpg

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में इस वक्त हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का नया एपिसोड काफी दिलचस्प और ड्रैमेटिकल रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में विकी जैन ने कुछ ऐसा किया कि घरवालों के साथ-साथ फैंस भी उनकी इस हरकत को देखकर आगबबूला हो गए हैं।

क्या विकी ने की अंकिता मारा थप्पड़?
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि विकी जैन और अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। उधर पास में ही लेटे हुए अरुण उनकी बातों पर लगातार रिएक्ट कर रहे थे। जिसकी वजह से विकी और अभिषेक बात नहीं कर पा रहे थे। दोनों को अरुण की बातों की वजह से काफी से डिस्टर्बेंस होती है। वो बार-बार अरुण को चुप रहने के लिए बोलते हैं, लेकिन वो कहते हैं कि मैं क्यों चुप रहूं। उधर दूसरी तरफ अंकिता भी बीच में बोल रही होती हैं। विकी बार-बार अंकिता को भी चुप रहने को कहते हैं। इस पर अंकिता कहती हैं कि वे अरुण से बात कर रही हैं। बस फिर क्या था विकी को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे ही नेशनल टीवी पर अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश करते दिखते हैं। पति की इस हरकत से अंकिता डर जाती हैं।