4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवभूमि में गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं रामानंद सागर के ‘श्रीकृष्ण, कर रहे हैं ऐसे काम

भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी है सर्वदमन ऋषिकेश में बच्चों को सिखाते हैं मेडिटेशन

2 min read
Google source verification
sree_krsna_final.jpg

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते इन दिनों हर घरों में रामायण से लेकर महाभारत की गूंज सुनने को मिल रही है। टीवी पर आने वाले इस शो से लोग काफी खुश भी नजर आ रहे है तो वही दर्शक इनसे जुड़े पात्रों के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक है। इन दिनों बीआर चोपड़ा का 'महाभारत' और रामानंद सागर की 'रामायण' के बाद अब जल्द ही एक और शो 'श्रीकृष्ण' शुरू होने वाला है।

रामानंद सागर के द्वारा आई श्री कृष्णा सीरीज लोगों के दिल को ऐसी छू चुकी थी कि लोग इसे देखना बार बार पसंद करते है। इस शो के शुरू होने के बाद अब रियल कृष्ण यानि की इस किरदार को निभाने वाले सर्वदमन डी बैनर्जी को लोग याद कर रहे है। इस कलाकार मे कृष्ण का रोल निभाकर अपनी मदमस्त अदाओं से दर्शको का मन चुरा ही लिया था।

लेकिन इस धारावाहिक के खत्म होने के बाद वो धीरे धीरे उन्होनें इस रंगीन दुनिया से अचानक दूरियां बना ली। लेकिन आज हम आपको श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले सर्वदमन डी बैनर्जी के बारे में बता रहे है इस समय वो कहां है और क्या कर रहे हैं?

रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'श्रीकृष्णा' में भगवान कृष्ण के किरदार में अपनी प्यारी और मधुर मुस्कान से दर्शको के दिलो में राज करने वाले सर्वदमन अब 55 साल के हो चुके है। उनका जन्म 14 मार्च 1965 को उन्नाव के मगरवाड़ा में हुआ था। सर्वदमन ने पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन की शिक्षा पाई। इस शो के अलावा उन्होंने 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय में भी काम किया, और ज्यादातर वो विष्णु या कृष्णा ही बने दिखे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में काम किया।

सर्वदमन इन दिनो लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहकर पहाड़ों की वादियो के बीच ऋषिकेश में अपना एक मेडीटेशन सेंटर चला हैं, इतना ही नहीं वो एनजीओ भी चलाते हैं, और एनजीओ के जरिए वह करीब 200 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हैं और उत्तराखंड की 50 गरीब महिलाओं को ढंग की जिंदगी बिताने लायक बनाने के लिए काम की ट्रेनिंग दिलाते हैं।