18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन की स्कूल जाते वक्त मनचले ने भर दी थी मांग, एक्ट्रेस ने शेयर किया डरावना एक्सपीरियंस

Bhabhiji ghar par hai fame Saumya Tandon: टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में निभाए अनीता भाभी के रोल ने एक्ट्रेस सौम्या टंडन को घर-घर में मशहूर कर दिया है।

2 min read
Google source verification
saumya tondon

सौम्या टंडन एक्ट्रेस के साथ-साथ शो होस्ट भी रही हैं।

Bhabhiji ghar par hai fame Saumya Tandon: एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बताया है कि उनको अपने स्कूल के दिनों में कई बार अलग-अलग तरह से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश के उज्जैन में अपनी स्कूलिंग के दौरान तो एक लड़के उनकी मांग में जबरन सिंदूर तक भर दिया था। हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उज्जैन में उनके साथ कई ऐसे खराब वाकये हुए, जो उनको बहुत परेशान करते थे।

सौम्या ने बताया कि वो साइकिल से स्कूल जाया करती थीं। इस दौरान उनको लगातार लड़के तंग करते थे, कई बार उनकी साइकिल के सामने से ऐसे गुजरते थे कि वो गिर जाती थीं। एक बार तो एक लड़के ने जबरन उनके सिर में सिंदूल मल दिया था। जिससे वो काफी घबरा गई थीं।


घर में एकदम अलग था माहौल: सौम्या

सौम्या ने बताया कि उज्जैन शहर में उनको बचपन में कई खराब अनुभव रहे। जिनकी वजह से वह चाहती थीं कि बड़े होकर किसी दूसरे शहर में जाकर रहना है। वहीं दूसरी ओर उनके घर का माहौल शानदार था। एक्ट्रेस ने कहा कि मां की तबीयत खराब होने पर उनके खाना बनाते थे और घर की सफाई करते थे। उन्होंने कभी हम दोनों बहनों से ये नहीं कहा कि घर का काम करो। घर का काम करने पर भी रोक देते थे और कहते थे कि तुम पढ़ाई करो और अपने करियर की सोचो।

यह भी पढ़ें: 'भाबीजी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, राज्यपाल ने खुद दिया सम्मान

हाल ही में सौम्या को मिला है सम्मान
सौम्या टंडन को बीते महीने, जुलाई में मध्य प्रदेश की सरकार ने 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' से सम्मानित किया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने उनको इस अवार्ड से नवाजा। 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' पुरस्कार उन हस्तियों को दिया जाता है जो अपने काम और उपलब्धियों से समाज पर सकारात्मक असर डालते हैं। सौम्या टंडन का परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है और उनका बचपन भी उज्जैन में बीता है। ऐसे में उनको ये अवार्ड दिया गया है।