5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema-Sachin love story: पाकिस्तानी सीमा हैदर की खत्म हुई प्रेम कहानी! सचिन से हो गई जुदा, घर से उठा ले गई यूपी ATS

Pakistani Seema Haider and sachin case update: सीमा हैदर और सचिन मीणा की क्या है सच्ची लव स्टोरी! या कुछ और? ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पाकिस्तानी सीमा हैदर को एटीएस के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं। बड़ी बात यह है कि सीमा के घर के बाहर एटीएस के अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात थे...

2 min read
Google source verification
seema_sachin_lच्चीove_story_.jpg

Seema Haider Love Story: सीमा हैदर सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों बहुत चर्चा में है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा से सीमा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट tv9 के मुताबिक पाकिस्तानी सीमा हैदर को एटीएस के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं।

बड़ी बात यह है कि सीमा के घर के बाहर एटीएस के अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात थे। एटीएस जब सीमा हैदर को ले जा रही थी तो गली के अंदर मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी गई। एटीएस सीमा हैदर को कहां लेकर गई है और उसको कहां रखा जाएगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी मिली है कि एटीएस की टीम ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से सीमा हैदर और सचिन के बयान की कॉपी ले ली है। एटीएस के अधिकारी अभी तक की जांच में आए फैक्ट्स की नए सिरे से तफ्तीश करेंगे। एटीएस अब जल्द ही सीमा और सचिन के फिर से बयान दर्ज कर सकती है।

सीमा हैदर पिछले कई दिनों से भारत में चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा पर जासूसी के आरोप लग रहे हैं। जिसको लेकर अब नोएडा पुलिस भी और एटीएस भी सतर्क है। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर पर एक्शन में देरी क्यों रही है?

सीमा पर उठ रहा है सवाल
पाकिस्तानी आईकार्ड पर डेट ऑफ बर्थ की गलत जानकारी होने के बावजूद सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने में किस बात का इंतजार हो रहा है? सवाल यह भी है कि सीमा के एक के बाद एक झूठ सामने आने के बावजूद उसे क्यों मौके दिए जा रहे हैं? सीमा पर कार्रवाई के नाम पर अभी सिर्फ जांच ही हो रही है। सच क्या है, इसकी सच्चाई सिर्फ जांच अधिकारी ही बता सकते हैं।

खुफिया विभाग ने तैयार किया सीमा का रूट मैप

वहीं, सीमा हैदर को लेकर खुफिया विभाग ने उसका पूरा रूट मैप तैयार किया है। नेपाल में रहने के दौरान सीमा जहां-जहां गई उन रूटों की जानकारी खुफिया विभाग को मिल गई है। खुफिया विभाग नेपाल के होटल मालिक और मैनेजर से भी जानकारी हासिल करेगा है।

साथ ही खुफिया विभाग अपने खुफिया सूत्रों के जरिए सीमा हैदर को लेकर तमाम इनपुट भी इकठ्ठा कर रहा है। जांच एजेंसी की एक टीम नेपाल से इनपुट इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। इस गेमिंग एप पर दोनों ने नंबर एक्‍सचेंज कर लिए। इसके बाद पाकिस्‍तान की रहने वाली महिला सीमा ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत खिंची चली आई। इसके बाद सीमा ने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली।

सीमा-सचिन की प्रेम कहानी पर क्या बोले गांववाले?
इस मामले में सचिन मीणा के गांवों के लोगों से जब बात की गई, तो लोगों का कहना है कि वो सीमा हैदर गांव में ही रखना चाहते हैं। हाल ही में जागरण डॉट कॉम की टीम सीमा-सचिन की प्रेम कहानी के बारे में गांववालों से बातचीत करने पहुंची थी। ज्यादातर गांववालों का कहना है कि सीमा हैदर को यहां कि नागरिकता मिलनी चाहिए। वो अब हिंदू बन चुकी है।