7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema Haider: 2 दिन में ही बदल गए सीमा-सचिन की प्रेम कहानी के समीकरण! अपनी ही कहानी में फंस गईं सीमा हैदर?

seema sachin love story: पाकिस्तान की सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अपने पबजी वाले प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर को लेकर रोजाना नई बातें और नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच सीमा पर कई चौंकाने वाले आरोप भी लगे हैं।

2 min read
Google source verification
seema_sachin_love_story__1.jpg

Seema Haider: पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर सनसनी बनीं पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि अगले कुछ दिनों में उनकी जिंदगी में भूचाल आने वाला है।
यूपी ATS ने पाकिस्‍तानी सीमा गुलाम हैदर और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड सचिन को दोबारा हिरासत में ले लिया है। एटीएस दोनों से पूछताछ कर रही है।

बता दें क‍ि सीमा हैदर नेपाल के रास्‍ते भारत आई थी। सचिन और सीमा की दोस्‍ती पबजी गेम खेलते हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। सीमा का पति सऊदी अरब में रहता है। सीमा के चार बच्‍चे हैं। जिन्‍हें वो छोड़कर नेपाल के काठमांडू के रास्‍ते भारत प्रवेश कर गई।

हिंदुस्तान आने के बाद यूपी के ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही थी। उसके इश्क और डांस वाले वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की नजर सीमा पर टिकी थी। सीमा के कई एक्शन उसे संदिग्ध बनाती है। यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भी सीमा हैदर के आने पर सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ें: Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर के नाम पर 35 से अधिक फेसबुक ID, पोस्ट में एक जैसी बातें, दाल में कुछ तो काला है?

अवैध रूप से सीमा ने कब की भारत में घुसपैठ?
सीमा ने 13 मई को भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की थी। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के कस्‍बा रबूपुरा में आकर रहने लगी। सीमा पर पाकिस्‍तानी एजेंट होने के लगातार आरोप लगते रहे।

यह भी पढ़ें:- Seema-Sachin love story: पाकिस्तानी सीमा हैदर की खत्म हुई प्रेम कहानी! सचिन से हो गई जुदा, घर से उठा ले गई यूपी ATS

कैसे हुआ मामला हाइलाइट?
सीमा के अनुसार उसके पति का नाम गुलाम हैदर था। वह साल 2019 में सीमा को छोड़कर सऊदी अरब जा चुका है। सीमा का कहना था क‍ि उसका पति अक्‍सर उसको मारता पीटता था। बहरहाल, सीमा के पति ने फेसबुक पर वीडियो पोस्‍ट करते हुए कहा क‍ि उसकी बीवी सीमा हैदर पाक‍िस्‍तान छोड़कर भारत चली गई है और उसके छोटे बच्‍चे हैं। गुलाम हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगते हुए सीमा को वापस पाकिस्‍तान भेजने की बात कही। वीडियो वायरल हुई तो करोड़ों लोगों को इस मामले का पता चला।