
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंस और एक्ट्रेस शहनाज गिल का ट्रान्सफॉर्मेशन सभी को चौंका रहा है। पिछले साल एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से काफी दिनों तक शहनाज सदमे में थीं। इस दौरान उन्होंने पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' के लिए शूटिंग और प्रमोशन भी किया। अजकल डब्बू रतनानी के लिए काफी सिजलिंग फोटोशूट करने वाली शहनाज अपनी जिंदगी में वापस लौट रहीं हैं, पर शायद कुछ लोगों को यहीं रास नहीं आ रहा और वो उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आते।
2 सितंबर 2021, ये वह दिन था जब चुलबुली अभिनेत्री और सभी की पसंदीदा शहनाज़ गिल का जीवन ‘बिग बॉस 13’ के प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद तहस-नहस हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अंतिम सांस ली थी और उनके निधन ने शहनाज़ के जीवन में एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया था। यह अभिनेत्री के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय था। हालांकि, अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद लंबे समय तक खालीपन से जूझ रहीं शहनाज गिल अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ की मौत के तीन महीने बाद इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में, शहनाज़ को एक सगाई पार्टी में शामिल होने के दौरान नाचते हुए देखा गया था। सिद्धार्थ की मौत के बाद डांस करने और हंसने के लिए शहनाज गिल को ट्रोल किया गया था। शहनाज गिल ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी के चैट शो ''शेप ऑफ यू'' में इस घटना के बारे में बात की।
शहनाज ने कहा, "अगर हंसने का मौका मिला तो हंसूंगी, खुश रहूंगी। अगर दिवाली मनाने का मन है, तो दिवाली मनाऊंगी। क्योंकि जीवन में खुशी बहुत जरूरी है। मैं खुद भी ऐसा करने की कोशिश करती हूं। आज पहली बार मैं इस बारे में बात कर रही हूं और यह केवल इसलिए, क्योंकि आप मुझसे पूछ रहे हैं। अन्यथा, मैं इन चीजों के बारे में कभी बात नहीं करती, चाहे कोई भी कहे।"
चैट शो में आगे शहनाज ने कहा कि, सिद्धार्थ हमेशा चाहते थे कि, वह खुश रहे। एक्ट्रेस ने कहा, "सिद्धार्थ ने मुझे कभी नहीं बोला कि, हंस मत। सिद्धार्थ मुझे हमेशा हंसते हुए देखना चाहता था और मैं हमेशा हंसूंगी और मैं अपना काम जारी रखूंगी, क्योंकि मुझे लाइफ में बहुत आगे जाना है।"
यह भी पढ़ें: फिल्म '83' में क्रिकेटर इमरान खान को देख पाकिस्तानियों का आ रहा रिएक्शन, किसी को पसंद आई उपस्थिति तो कोई उठा रहा कास्टिंग पर सवाल
शहनाज गिल ने कहा, "अगर मुझे हंसने का मौका मिला तो मैं हंसूंगी, मैं खुश रहूंगी। अगर मेरा दिवाली मनाने का मन है तो मैं दिवाली मनाऊंगी क्योंकि जीवन में खुशियां बहुत जरूरी हैं। मैं खुद भी ऐसा करने की कोशिश करती हूं। यह पहली बार है जब मैंने इस टॉपिक पर बात की है और यह केवल इसलिए है क्योंकि आपने मुझसे पूछा। नहीं तो कोई भी कुछ भी कहे, मैं इन विषयों पर कभी बात नहीं करती।"
जब शो में शिल्पा शेट्टी ने शहनाज से सिद्धार्थ संग बॉन्ड के बारे में पूछा, तब एक्ट्रेस ने कहा, "सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में किसी को क्यों बताऊं? उनके साथ मेरा क्या संबंध था, उनके साथ मेरा क्या रिश्ता था, मुझे किसी के प्रति जवाबदेह होने की जरूरत नहीं है। वह मेरे लिए कितने महत्वपूर्ण थे, मैं उनके लिए कितना महत्वपूर्ण थी, ये मुझे पता है। इसलिए मुझे किसी को कोई स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है।"
यह भी पढ़ें: मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, उनके जीवन पर बनेगी वेब सीरीज
Published on:
26 Mar 2022 05:57 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
