6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैन ने पूछा ‘मुझसे शादी करोगी?’ Shehnaaz Gill ने कहा-‘ भेजो बायो डाटा, लेकिन पूरे दिन करना होगा ये काम’

बिग बॉस में अपने क्यूट अंदाज से फैन्स का दिल जीतने वाली शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी अदाओं को लेकर तो कभी अपने मासूम जवाबों को लेकर। हाल ही में शहनाज फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के चैट शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने काफी सारी मजेदार बातों में अपनी शादी का भी खुलासा किया। यहां तक उन्होंने अपनी शादी तक को लेकर बात की।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Aug 01, 2022

shehnaaz gill replied fan who asked for marriage

shehnaaz gill replied fan who asked for marriage

मसाबा गुप्ता इन दिनों अपने पॉपुलर शो 'मसाबा मसाबा' के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मसाबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शहनाज गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मसाबा ने अपने चैट शो मेंशहनाज के लिए फैंस के भेजे हुए सवाल पूछे, जिसमें एक सवाल था 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' इस पर शहनाज ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे बर्दाश्त करना मुश्किल है, मेरी 24 घंटे तारीफ करनी होगी, कोई कितनी देर करेगा, पक जाओगे'। शहनाज ने ये भी कहा कि 'अगर फैंस पूछ रहे हैं तो ठीक है भेजो अपना बायो डाटा'। इसके बाद एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि 'मेरे साथ शादी की प्लानिंग मत करो क्योंकि 24 घंटे मेरी बात करनी पड़ेगी और अगर मेरे बारे में बात नहीं करोगे तो मैं अपने रास्ते निकल जाऊंगी'।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बताया जा रहा है कि शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली से बॉलिवुड में कदम रखेंगी। इस खबर से शहनाज के फैंस काफी खुश हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शहनाज ने रिया कपूर के साथ एक फिल्म साइन की है जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे। 'बिग बॉस 13' से फेमस हुईं एक्ट्रेस ने करोड़ों दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई थी। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ इनकी केमेस्ट्री इतनी पसंद की गई थी।