11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह अभिनेत्री फिल्मों में खुद का ऐसा रूप देख छिप जाती है सोफे के पीछे, 26 साल बाद किया खुलासा

शिल्पा ने हाल में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का खुलासा किया।
2 min read
Google source verification
Shilpa shetty and Shamita

Shilpa shetty and Shamita

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड को बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय उनके पास फिल्मों के आॅफर की लाइन लगती थी। इन दिनों वे भले ही फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं लेकिन टीवी पर वह एक रियलिटी शो जज कर रही हैं। बता दें कि इन दिनों शिल्पा बच्चों का डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था कि कॅरियर की शुरुआत में वह खुद को रिजेक्टेड फील करती थीं।

शिल्पा ने हाल में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में काफी परेशानियां आई लेकिन उन्होंने हार्ड वर्क करना नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा,'मैंने हमेशा सही काम करने की कोशिश की। मैं जब अपनी पूरानी फिल्मों को देखती हूं तो सोफे के नीचे छिप जाती हूं।'

उन्होंने कहा, 'फिल्मों में सुनहरे बाल आंखों में ब्लू लेंस और लाल लिपस्टिक....मुझे आश्चर्य होता है कि मुझे ऐसी फिल्में मिलीं कैसे? बता दें कि शिल्पा ने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' से की। उन्होंने बताया,'फिल्म और शाहरुख खान हिट होने के बाद भी उन्हें अच्छे रोल मिलने में काफी मुश्किलें हुईं। लोगों मुझे एक एक्टर के तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे थे जिसकी वजह से मैं रिजेक्टेड और खराब फील करती थी। इसके बाद भी मेहनत करना नहीं छोड़ा।'

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग