
हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुईं शिवांगी जोशी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वह सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। इस पोस्ट से उनके फैंस हैरान हैं।
फोटोज में शिवांगी हीरे की बड़ी-सी अंगूठी पहनी हैं। इसके साथ उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैंने हां कह दिया ओरनाज कॉम को। हां कहना बहुत ही आसान होता है, जब अंगूठी ही इतनी ज्यादा प्यारी हो।"
हालांकि, शिवांगी का यह पोस्ट विज्ञापन के लिए है, लेकिन इससे उनके फैंस को झटका लगा है क्योंकि उन्हें लगा कि शिवांगी ने चोरी छुपके सगाई कर ली है।
शिवांगी की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मैं तो हैरान ही रह गई। मुझे एक पल के लिए लगा कि आपने सगाई कर ली है।" जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरी दिल की धड़कनें ऊपर-नीचे हो गई थीं कि आपने किसे हां बोल दिया।"
Published on:
13 Feb 2024 01:34 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
