12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं ये एक्ट्रेस, तस्वीरें वायरल

टीवी सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए स्पॉय हुए हैं। ये वही जोड़ी है जिसे टीवी सीरियल ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ में खूब प्यार दिया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
shivangi-joshi-kushal-tandon

Shivangi Joshi Kushal Tandon

कुशाल और शिवांगी जोशी की जबरदस्त जोड़ी के बावजूद सीरियल लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाया और बंद हो गया। शो के बंद होने के बाद ही शिवांगी जोशी और कुशाल के अफेयर की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था।

थाईलैंड में मस्ती करते हुए स्पॉट

एक फैन पेज पर दोनों की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों बॉक्सिंग मैच एन्जॉय करते देखे जा रहे हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर में शिवांगी जोशी को सफेद टी-शर्ट और कुशाल को ग्रीन टी-शर्ट में देखा जा रहा है। खबरें हैं कि कुशाल थाईलैंड में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस बीच शिवांगी भी वहां आ पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टाफ से की मुलाकात, देखें वीडियो

आपको बता दें कि कुशाल और शिवांगी जोशी एक टीवी शो में एक साथ नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों के बीच अफेयर की खबर आई थी। हाल में दोनों के सगाई की खबर भी सामने आई थी जिसे दोनों ने अफवाह बताया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर मोहसिन खान के साथ भी शिवांगी के अफेयर की खबरें चर्चा में थीं।