13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shah Rukh Khan Meets KKR Players: शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टाफ से की मुलाकात, देखें वीडियो

Shah Rukh Khan Meets KKR Players: शाहरुख खान ने अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से मुलाकात की। इस खास मौके का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Shah Rukh Khan Meets KKR Players

Shah Rukh Khan Meets KKR Players

Shah Rukh Khan Meets KKR Players: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders) के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद शाहरुख खान ने टीम स्टाफ के साथ टाइम बिताया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

प्लेयर्स और कर्मचारियों के साथ की मुलाकात

दरअसल, बारिश के कारण सोमवार को गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders) का मैच रद्द हो गया था। कोलकाता के सह-मालिक जीटी बनाम केकेआर मैच में भाग लेने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: KKR को सपोर्ट करने फैमिली संग स्टेडियम पहुंचे शाहरुख खान, फैंस पर लुटाया प्यार

वीडियो में किंग खान को केकेआर (KKR) के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ मुलाकात और बातचीत करते देखा गया, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर, मिशेल स्टार्क और सहयोगी स्टाफ, मेंटर गौतम गंभीर और सहायक कोच अभिषेक नायर शामिल थे। आपको बता दें कि शाहरुख खान अक्सर अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देते हैं। अपने फैंस को खुश करने के लिए शाहरुख अपना सिग्नेचर पोज देते हुए भी स्पॉट होते हैं।