14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बनने वाली हैं श्रद्धा आर्या ! बेबी बंप के साथ सामने आई तस्वीर

Shraddha Arya Flaunts Baby Bump: साउथ से लेकर टीवी तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। ये टीवी इंडस्ट्री का आज बड़ा नाम हैं। खबर है कि जल्द ही अदाकारा के घर किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस की बेबी बंप के साथ तस्वीर वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Feb 27, 2023

Shraddha Arya  pregnancy

Shraddha Arya pregnancy

Shraddha Arya Flaunts Baby Bump: एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपने शो के लेकर। वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन्हें सीरियल 'कुंडली भाग्य' से खास पहचान मिली। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी लाइफ से जुड़े वह हर एक अपडेट फैन्स को वहां देती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद बधाइयों का अंबार लग गया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटोज में श्रद्धा को एक्टर शक्ति अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को करीब एक लाख लाइक्स मिल चुके हैं। बधाइयों का तांता लग गया है।

हालांकि इन तस्वीरों के पीछे का सच कुछ और है। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा- सावधान। आगे बेबी बंप है। 20 साल में ये बड़ा समय है।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ 20 साल का लीप लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब सीरियल में फैंस को नई स्टार कास्ट भी देखने को मिलेगी, जो सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाती नजर आएगी। श्रद्धा ने भी इन तस्वीरों के माध्यम से दर्शकों को सीरियल से जुड़ा अपडेट दिया है।

यह भी पढ़ें- RRR के नाटू नाटू पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का डांस या कोरिया दूतावास स्टाफ के ठुमके?

बता दें कि श्रद्धा ने साल 2021 में शादी की थी। गभग एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 13 नवंबर को सगाई की और उसके बाद 16 नवंबर 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। श्रद्धा ने भारतीय नौसेना के अधिकारी राहुल नागल से शादी की है।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अदाकारा की प्रेग्नेंसी की खबर उड़ी हो, इससे पहले भी एक बार उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ी थीं जिनसे बाद में श्रद्धा ने खुद इनकार किया था।

यह भी पढ़ें- असीम रियाज का शॉकिंग खुलासा ! मौत वाले दिन सपने में आए थे सिद्धार्थ