
सालों बाद इतनी बदल गईं 'श्री कृष्णा' की राधा
आप सभी ने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की फेमस माइथोलॉजिकल शो 'श्री कृष्णा' तो देखा ही होगा। इस शो में कृष्णा का किरदार स्वप्निल जोशी (Swapnil Joshi) ने निभाया और राधा का किरदार श्वेता रस्तोगी (Shweta Rastogi) ने निभाया था। शो में दोनों की राधा-कृष्णा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, ये शो कोरोना महामारी के दौरान भी टीवी पर टेलिकास्ट किया गया था तब भी दोनों को साथ में काफी पसंद किया गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्वेता रस्तोगी ने इंडस्ट्री में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। इतना ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रेखा के साथ एक फिल्म में काम भी किया था।
श्वेता रस्तोगी का जन्म साल 1973 में मेरठ में हुआ था। श्वेता फिलहाल, अपने पति के साथ मुंबई में ही रहती हैं और उनके माता-पिता आज भी मेरठ में ही रह रहे हैं। श्वेता के पिता ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया था कि घर पर श्वेता को सब प्यार से 'चीना' बुलाते हैं। श्वेता ने महज 4 साल की उम्र से ही टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।श्वेता ने 90 के दशक की दर्जनों फिल्म में काम किया है, जिनमें उन्होंने कई बड़े स्टार्स के बेटी का किरदार निभाया है। श्वेता ने अपनी पहली फिल्म का डेब्यू साल 1988 में आई रेखा की फिल्म 'खून भरी मांग' से किया था।
यह भी पढ़ें:क्या 'Hulk' को मात दे पाएगी 'She-Hulk'? जानें कब-कहां देख सकते हैं ये सीरीज!
फिल्म में श्वेता ने रेखा की बेटी के किरदार निभाया था। इसके अलावा श्वेता अनिल कपूर की फिल्म 'किशन कन्हैया' में भी उनकी बेटी के किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद साल 1993 में श्वेता रामानंद सागर के फेमस टीवी शो 'श्री कृष्णा' में राधा के किरदार के लिए चुनी गई, जिसमें उन्हें लोगों का खूब प्यार भी मिला। इसी राधा के किरदार से श्वेता को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। इतना ही नहीं वैसे तो आज के समय में उनका लुक इतना बदल चुका है कि उनको कोई पहचान नहीं पाता, लेकिन अगर कोई पहचान भी लेता तो 'श्री कृष्णा' की राधा के तौर पर। बताया जाता है कि इस शो के लिए श्वेता ने पहले ऑडिशन दिया था, जिसमें वो फेल हो गई थीं।
दरअसल, रामानंद सागर जब 'श्री कृष्णा' सीरियल के लिए बच्ची राधा के किरदार की तलाश कर रहे थे उस दौरान श्वेता ने ऑडिशन दिया था, लेकिन श्वेता का ऑडिशन रामानंद सागर को कुछ पसंद नहीं आया था। सागार सहाब उनकी डायलॉग डिलीवरी से कुछ खास इंप्रेस नहीं हुए थे, लेकिन रामानंद को श्वेता की खूबसूरती और सादगी बेहद भा गई थी। इसके अलावा भी कई और लड़कियों के ऑडिशन लिए गए, लेकिन आखिर में रामानंद सागर ने श्वेता को ही राधा के किरदार के लिए मौका दिया। बताया जाता है कि शो के एक हिस्से की शूटिंग के दौरान रामानंद सागर, श्वेता को डांस करने के लिए भी कहा था। ऐसा करने के पीछे की वजह ये थी कि वो ये देखना चाहते थे कि श्वेता कृष्णा के साथ 'महारास' में डांस कर पाती है या नहीं।
इतना ही नहीं श्वेता ने ऐसा डांस किया उनकी किस्मत का सितारा ही चमक गया, क्योंकि श्वेता ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान श्वेता और स्वपनिल जब राधा-कृष्ण के ड्रेस में होते थे तो रामानंद सागर खुद आकर उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेते थे। राधा के किरदार को जिस तरह से श्वेता ने निभाया है वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इसके अलावा श्वेता ने 'जय हनुमान', 'केसर', 'वो रहने वाली महलों की', 'थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान' और 'स्त्री तेरी यही कहानी' जैसे सीरियल्स में काम किया। इसके अलावा वो 'सिया के राम' सीरियल में अहिल्या के किरदार में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: 'सलवार सूट की उम्मीद न रखें', पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mathira Mohammad ने बोल्ड फोटोशूट करवा कह दी ऐसी बात; ट्रोलर्स ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर
Published on:
18 Aug 2022, 4:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.